नई दिल्ली। शराब कारोबारी और देश के बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपए लूटने के बाद विदेश में मौज काट रहे विजय माल्या के दो हेलिकाॅप्टरों की नीलामी हो गई है। एक अधिकारी के मुताबिक इन दोनों हेलिकाॅप्टरों की नीलामी बुधवार को 8.5 करोड़ रुपए में हुई। विजय माल्या का ये हेलिकाॅप्टर एयरबस का था जिसे माल्या से बैंकों का बकाया वसूलने के लिए नीलाम किया गया है। माल्या पर बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।