
अभिजित बोस वाट्स एप के भारत प्रमुख नियुक्त
नई दिल्ली। देश में एक अलग कॉर्पोरेट इकाई गठन करने के लिए सरकार की ओर से दवाब डालने के बाद, इंस्टेंट मैसेंजिंग सेवा वाट्स एप ने बुधवार को अभिजित बोस को अपना भारत प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। बोस साल 2019 की शुरुआत में कामकाज संभालेंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाले इस प्लेटफार्म ने एक बयान में कहा कि वह कैलिफोर्निया से बाहर वाट्स एप के पहले फुल कंट्री टीम का गठन करेंगे, जो गुरुग्राम में स्थित होगा।
सरकार ने दिया था बॉस नियुक्त करने का निर्देश
देश में लिंचिंग की कई घटनाओं का संबंध वाट्सएप पर फैलाए गए अफवाहों से जुड़ने के बीच केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अगस्त में वाट्स एप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस डेनियल्स से मुलाकात की थी और कहा था कि प्लेटफार्म को भारत के कानूनों का पालन करना चाहिए और इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म का दुरुपयोग रोकने के लिए 'मुनासिब' कदम उठाना चाहिए। प्रसाद ने वाट्स एप के बॉस को देश में एक शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करने तथा एक अलग कॉर्पोरेट इकाई के गठन का निर्देश दिया। वाट्स एप ने सितंबर में कमल लाहिड़ी को देश का शिकायत अधिकारी नियुक्त किया था। लाहिड़ी कंपनी के कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित मुख्यालय से काम करते हैं।
Updated on:
22 Nov 2018 08:23 am
Published on:
21 Nov 2018 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
