iOS 26 में एप्पल ने अपने इंटरफेस को पूरी तरह नया लुक दिया है, जिसका नाम Liquid Glass है। यह एक तरह की ट्रांसपेरेंट और स्मूद डिजाइन एनिमेशन है, जो स्क्रीन के कंटेंट के हिसाब से बदलती रहती है। होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन पर यूजर अब वॉलपेपर के मुताबिक टाइम और आइकन को खुद एडजस्ट होते देखेंगे।