Vivo का T4 Ultra मिड-प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इसमें 12GB RAM और Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलेगा। स्क्रीन क्वालिटी के लिहाज से यह फोन 6.67-इंच की क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स होगी। बैटरी सेक्शन में इसमें 6,000mAh बैटरी और 90W फ्लैशचार्ज सपोर्ट मिलने की संभावना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX921 मेन कैमरा और 50MP पेरिस्कोप लेंस दिए जा सकते हैं। लॉन्च डेट की बात करें तो 11 जून 2025 को भारत में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत करीब 28 हजार रुपये के करीब हो सकती है।