scriptअपने एंड्रॉयड फोन को बदल सकते हैं Wireless Mouse में, बिना कोई पैसा खर्च किए, जानिए कैसे | Convert your Android Phone into wireless mouse know tips | Patrika News

अपने एंड्रॉयड फोन को बदल सकते हैं Wireless Mouse में, बिना कोई पैसा खर्च किए, जानिए कैसे

locationनई दिल्लीPublished: Dec 15, 2020 10:13:09 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

android Phone को वायरलैस माउस में बदलकर आप दूर बैठकर भी कंप्यूटर ऑपरेट कर सकते हैं।
ऐसा करने के लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।

Convert phone into wireless mouse

Convert phone into wireless mouse

आजकल कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए वायरलैस माउस (Wireless Mouse) का चलन बढ़ गया है। वैसे भी सर्दी के मौसम में Wireless Mouse के उपयोग से आप दूर बैठे भी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर को ऑपरेट कर सकते हैं। रात में अगर आप बिस्तर में बैठकर अपने कंप्यूटर पर कोई मूवी देख रहे हैं और आपको उसे Pause करना है या कंप्यूटर के स्पीकर की आवाज को कम ज्यादा करना है तो आपको बिस्तर में से उठना पड़ेगा।
लेकिन अगर आपके पास Wireless Mouse है तो ये काम आप बिस्तर में बैठे—बैठे रिमोट कंट्रोल की तरह वायरलैस माउस से कर सकते हैं। क्या आपको पता है कि आप अपने android Phone को भी वायरलैस माउस में बदल सकते हैं, वह भी बिना कोई पैसा खर्च किए। आइए जानते हैं कैसे।
करना होगा यह काम
आप अपने एंड्रॉयड फोन को बिना कोई पैसा खर्च किए आसानी से wireless mouse में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर और एंड्रॉयड फोन में Android Mouse and Keyboard Apps Download करनी होंगी। इन Apps को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप Android Mouse की वेबसाइट से भी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें—मोबाइल स्क्रीन पर लगे स्क्रैच को हटाएं इन अमेजिंग ट्रिक्स से, चमक उठेगी डिस्प्ले

wireless_mouse_2.png
नोट करना होगा IP Address
जब आप अपने कंप्यूटर में Android Mouse and Keyboard Apps डाउनलोड करेेंगे तो आपको वहां पर IP Address दिखाई देगा। यह आईपी एड्रेस हर कंप्यूटर के लिए अलग होता है। आपको यह IP Address नोट करना होगा। इसके बाद आप अपने एंड्रॉयड फोन में भी इस एप को डाउनलोड किजिए और उन्हें अपने फोन में रन कीजिए।
यह भी पढ़ें—एक बार चार्ज करने के बाद 28 हजार साल चलेगी यह बैटरी, अनोखे तरीके से बनाई गई

ऐसे करेगा काम
जब आप अपने फोन में Android Mouse and Keyboard Apps डाउनलोड कर इसे ओपन करेंगे तो आपको वाई—फाई और Bluetooth का विकल्प दिखाई देगा। यहां आपको Wi-Fi ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपके कंप्यूटर पर जो आईपी एड्रेस दिखाई दिया था, उसे अपने मोबाइल में टाइप कीजिए। यह काम करने के बाद यह फोन आपके कंप्यूटर से कनेक्ट हो जाएगा। इसके बाद आप अपने एंड्रॉयड फोन को wireless mouse की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y1t98
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो