नई दिल्ली। WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, जिसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। कई फीचर्स ऐसे में जिनका लोग बहुत कम इस्तेमाल करते हैं। उन्हीं में से एक फीचर लाइव लोकेशन। इसका यूज सेफ्टी के लिए किया जा सकता है। WhatsApp के लाइव लोकेशन की मदद से आप रियल टाइम में अपने किसी दोस्त या ग्रुप में स्पेसिफिक टाइम के लिए लोकेशन को शेयर कर सकते हैं। इससे सामने वाले को यूजर की लोकेशन का पता चल जाता है।