20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Technology / Infinix ला रहा है महकने वाला फोन, बैक पैनल में दी गई है सेंट की खास कोटिंग, 18 अप्रैल को होगा लॉन्च

Infinix ला रहा है महकने वाला फोन, बैक पैनल में दी गई है सेंट की खास कोटिंग, 18 अप्रैल को होगा लॉन्च

Infinix Note 50s 5G+ भारत में 18 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें Scent-Tech टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, इस फोन के बैक पैनल से हल्की खुशबू रिलीज होगी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 5 Apr 2025, 11:19 AM IST

Infinix NOTE 50s 5G+

Infinix NOTE 50s 5G+ Smartphone

Infinix भारत में एक यूनिक स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें एक खास तरह की खुशबू तकनीक (Scent-Tech) दी गई है। यह फोन Infinix Note 50s 5G+ होगा, जो कंपनी की Note सीरीज का हिस्सा है। यह भारत का पहला ऐसा फोन होगा जो हल्की खुशबू रिलीज करेगा। इस फोन को 18 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। चलिए जानते हैं स्मार्टफोन्स से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में।

क्या है Scent-Tech?

Infinix ने इस नई टेक्नोलॉजी को Energizing Scent-Tech का नाम दिया है। NOTE 50s 5G+ का Marine Drift Blue वेरिएंट एक खास खुशबू के साथ आएगा, जो इसके Vegan Leather बैक पैनल से निकलेगी। इस टेक्नोलॉजी के जरिए फोन से धीरे-धीरे एक हल्की और ताजगी भरी खुशबू निकलती है।

कैसे काम करती है Scent-Tech?

इस खुशबू टेक्नोलॉजी में Microencapsulation Technology का इस्तेमाल किया गया है। इसमें खुशबू के पार्टिकल्स को माइक्रो कैप्सूल्स में बंद किया जाता है, जो धीरे-धीरे खुशबू छोड़ते हैं।

ये भी पढ़ें-फोन नंबर नहीं है, ईमेल भी भूल गए? चिंता की कोई बात नहीं! ऐसे रिकवर करें अपना Gmail Account

कितने समय तक टिकेगी खुशबू?

Infinix का कहना है कि यह खुशबू लगभग 6 महीने तक बनी रहेगी। हालांकि, खुशबू कितनी तेज होगी और कितने समय तक चलेगी, यह आपके फोन के इस्तेमाल और मौसम जैसे तापमान व नमी पर निर्भर करेगा। फिलहाल इस खुशबू को रीफिल या दोबारा एक्टिवेट करने का कोई तरीका नहीं है।

कितनी होगी Infinix NOTE 50s 5G+ की कीमत?

Infinix India के CEO अनीश कपूर ने बताया कि फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, सही कीमत का खुलासा 18 अप्रैल को लॉन्च के दिन होगा। इस फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे, लेकिन सिर्फ Marine Drift Blue वर्जन में ही खुशबू वाली तकनीक दी गई है।

ये भी पढ़ें- 10,499 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Lava Bold 5G, जानें कैसे हैं इस नए फोन के फीचर्स