2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! सिर्फ ₹10 रोज में पाएं 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री OTT एक्सेस और IPL 2025 का फुल मजा!

Jio के इस प्लान में हर रोज मिलेगा 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और 98 दिन की लंबी वैलिडिटी, डिटेल्स के लिए पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 8 Apr 2025, 12:21 PM IST

jio 999 plan unlimited calling 98 days

भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक Reliance Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई प्लांस पेश करता है। इस खबर में, हम आपको इन्हीं में से एक खास प्लान के बारे में बताने वाले हैं। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हो चुके हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।

Jio का 999 रुपये वाला प्लान

Jio अपने इस 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान के आने से Airtel और BSNL जैसी कंपनियों के लिए भी चुनौती बढ़ गई है। Jio के इस प्लान का मकसद यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा दिलाना है।

98 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS

इस प्लान में आपको 98 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके साथ ही, रोजाना 100 SMS भी फ्री में दिए जा रहे हैं। यानि कॉलिंग और मैसेजिंग दोनों की पूरी सुविधा बिना किसी रुकावट के मिल सकेगी।

2GB डेली डेटा और 5G की स्पीड

अगर आप इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यानी पूरे 98 दिन में आप कुल 196GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

साथ ही, अगर आपका फोन और एरिया Jio 5G के लिए एलिजिबल है, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा, जिसके लिए आपको कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना है।

ये भी पढ़ें-अब WhatsApp पर भी Truecaller बताएगा अनजान नंबर का नाम, जानें आसान तरीका

JioHotstar और JioTV की एक्सेस

Jio के इस प्लान में एंटरटेनमेंट का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इस रिचार्ज के साथ आपको JioHotstar का 90 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप मूवीज, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। साथ ही, JioTV की भी फ्री एक्सेस दिया जा रहा है।

क्यों चुनें Jio का 999 रुपये वाला प्लान?

अगर आप भी बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और चाहते हैं लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा और फ्री OTT सर्विस, तो Jio का 999 रुपये वाला ये प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इससे आपको हर सुविधा एक ही प्लान में मिलती है, वो भी तीन महीने तक की वैलिडिटी के साथ।

ये भी पढ़ें-WhatsApp का नया फीचर: अब आपकी इजाजत के बिना कोई फोटो-वीडियो नहीं जाएगा गैलरी में