
TRAI (Telecom Regulatory Authority of India): अगर आप भी दो सिम यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। ज्यादातर लोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए अलग-अलग दो सिम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जुलाई 2024 के बाद से दोनों सिम में रिचार्ज कराना महंगा हो गया है। प्लान्स महंगे होने के चलते लोग ने अन्य नेटवर्क से BSNL पर शिफ्ट होने लगे हैं, या फिर सिम को बंद ही कर दिया है। इसी बीच ग्राहकों के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, TRAI यानि Telecom Regulatory Authority of India ने नए नियम जारी किए हैं जिससे यूजर्स सिम एक्टिव रख पाएंगे और महंगे रिचार्ज से भी राहत मिलेगी।
बता दें कि, पहले दूसरे सिम को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज कराने की जरूरत पड़ती थी। ज्यादातर लोग नंबर बंद होने के डर से भी दूसरे सिम में रिचार्ज कराते थे, लेकिन अब TRAI के नए नियमों के तहत Reliance Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स को राहत मिल जाएगी।
TRAI के मुताबिक, अब अगर आपके सिम का रिचार्ज समाप्त हो गया है तो भी वह सिम 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा। यह एक बड़ी राहत है क्योंकि अब ग्राहक महंगे रीचार्ज प्लान्स को तुरंत एक्टिवेट करने के दबाव से बच सकेंगे। इसका मतलब यह है कि 90 दिनों के भीतर अगर आपने कोई रीचार्ज नहीं कराया, तो भी आपका सिम चालू रहेगा।
इसका मतलब यह है कि, 90 दिनों के बाद भी सिम में 20 रुपये का बैलेंस बचा है, तो टेलीकॉम कंपनियां उस अमाउंट को काटकर 30 दिन की वैधता बढ़ा देंगी। इस तरह से आपको 20 रुपये में 120 दिन यानी 4 महीने की वैलिडिटी मिल जाएगी। इस समय पीरियड यानि 120 दिनों के बाद भी यूजर अपना सिम एक्टिवेट नहीं करते हैं, तो 15 दिन की अतिरिक्त समय-सीमा दी जाएगी। इस समय-सीमा के भीतर यूजर्स को अपना सिम को एक्टिवेट करना ही पड़ेगा, ऐसा नहीं करने पर सिम को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा, और सिम को किसी दूसरे के लिए अलॉट कर दिया जाएगा।
यह नया नियम 23 जनवरी से लागू जाएगा और TRAI ने रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस पर अमल करें और ग्राहकों को कम कीमत वाले रीचार्ज प्लान्स उपलब्ध कराएं।
Updated on:
22 Jan 2025, 11:42 AM IST
Published on:
20 Jan 2025, 6:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.