
पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) भारतीय ऑडियंस के लिए एक ऑफर लेकर आया है। दरअसल, नेटफ्लिक्स एक स्ट्रीम फेस्ट का आयोजन करने जा रहा है। यह फेस्ट दो दिन चलेगा और इन दो दिनों में भारतीय यूजर्स फ्री में नेटफ्लिक्स पर कोई भी फिल्म और सीरीज देख पाएंगे। यह फेस्ट अगले महीने दिसंबर में 5 और 6 तारीख को आयोजित किया जाएगा। इन दो दिनों में ऑडियंस बिना सब्सक्राइब किए इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
नए यूजर्स को जोड़ना मकसद
नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत में 5-6 दिसंबर को ‘स्ट्रीमफेस्ट’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें वो लोग भी मुफ्त में नेटफ्लिक्स के कंटेंट को देख सकेंगे जो इस ओटीटी प्लेटफाफर्म के यूजर नहीं हैं। नेटफ्लिक्स के इस स्ट्रीमफेस्ट का मकसद नए यूजर्स को जोड़ना है।
देख सकते है कोई भी कंटेंट
नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ब्लॉगपोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि नेटफ्लिक्स के जरिए भारत में मनोरंजन प्रेमियों के लिए अनोखी कहानियां लाना चाहते हैं। इसी वजह से स्ट्रीमफेस्ट की मेजबानी कर रहे हैं। यह स्ट्रीमफेस्ट 5 दिसंबर रात 12 बजे से शुरू होगा और छह दिसंबर रात 12 बजे तक निशुल्क रहेगा। इस दौरान भारत मे कोई भी व्यक्ति नेटफ्लिक्स पर कोई भी कंटेंट देख सकता है जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्में, सीरीज, अवॉर्ड विनिग डॉक्यूमेंट्री और रियलिटी शोज।
करना होगा यह काम
नेटफ्लिक्स के स्ट्रीमफेस्ट में जो लोग इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के यूजर्स नहीं हैं, उन्हें अपने नाम, ईमेल या फोन नंबर और पासवर्ड के साथ साइनअप करना होगा। इसके लिए कोई भी पैसा नहीं देना पड़ेगा। साइनअप करने के बाद वे फ्री में स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा अगर पहले किसी ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप ले रखी थी और बाद में बंद कर दी तो वे भी उनको भ्ज्ञी स्ट्रीम वहीं से होगी जहां से उन्होंने अपना सब्क्रिप्शन बंद किया था।
Published on:
20 Nov 2020 04:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
