Poco ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M7 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 5,160mAh बैटरी, और 50MP डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। इस फोन की खास बात इसका IP52 रेटिंग वाला डिजाइन है, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों से सुरक्षित रखता है। कंपनी का दावा है कि इसमें अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह नया फोन Poco M7 Pro 5G का सस्ता वेरिएंट है, जिसे दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था।