Thomson ने भारत में अपना नया 43-इंच QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है, जो JioTele OS पर काम करता है। यह भारत का पहला स्मार्ट टीवी है, जो Jio के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी ने इस टीवी को 20,000 रुपये से भी कम कीमत में पेश किया है। इसमें QLED स्क्रीन, बेजललेस डिजाइन और कई बिल्ट-इन फीचर्स दिए गए हैं। यह टीवी पॉपुलर OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है और कंपनी ने दावा किया है कि इसमें यूजर्स को इंडिया स्पेसिफिक कंटेंट देखने को मिलेंगे।