Google Pixel 9a vs iPhone 16e: Apple ने अपना नया स्मार्टफोन iPhone 16e लॉन्च कर दिया है, जिसकी शिपिंग अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआती कीमत 59,900 हजार रुपये रखी गई है, जो उम्मीद से ज्यादा महंगी है। यह फोन iPhone SE 3 का अपग्रेड वर्जन है। दूसरी तरफ, Google Pixel 9a के मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है, और इसकी कीमत $499 (करीब 42,000 रुपये) से शुरू हो सकती है। यह अपकमिंग फोन iPhone 16e को सीधे चुनौती देगा और कंपनी कम कीमत में बेहतर फीचर्स देने की कोशिश करेगी।