Vivo V50 india Launch: चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह स्मार्टफोन Vivo V50 है। हालांकि, इसका नाम कुछ और हो सकता है, लेकिन कंपनी ने इस डिवाइस के भारत में लॉन्च की पुष्टि कर दी है। हाल ही में जारी किए गए एक टीजर पोस्टर में यह जानकारी दी गई कि Vivo V50 के लॉन्च में अब सिर्फ 17 दिन बाकी हैं। यह पोस्टर 1 फरवरी 2025 को जारी किया गया था, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि डिवाइस का आधिकारिक लॉन्च 18 फरवरी 2025 को हो सकता है।