8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WhatsApp कॉलिंग का नया तरीका, नंबर सेव किए बिना ऐसे कर सकते हैं सीधे बात

WhatsApp का नया फीचर आपको बिना नंबर सेव किए भी कॉल करने की सुविधा देता है। जानिए इस आसान ट्रिक के बारे में और WhatsApp कॉलिंग को बनाइए और भी बेहतर!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 17 Mar 2025, 1:04 PM IST

whatsapp call without saving number

WhatsApp दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ मैसेजिंग ही नहीं, बल्कि ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। लेकिन अब तक, कॉल करने के लिए नंबर को सेव करना जरूरी था। अब WhatsApp ने एक नया फीचर जारी किया है, जिससे बिना नंबर सेव किए भी डायरेक्ट कॉल की जा सकती है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है।

WhatsApp का नया कॉलिंग फीचर क्या है?

WhatsApp समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने एक ऐसा फीचर जारी किया है, जिससे आप अनजान नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं, बिना उसे अपने फोन में सेव किए। पहले ऐसा करने के लिए कुछ ज्यादा स्टेप्स फॉलो करने पड़ते थे, लेकिन अब यह काफी आसान हो गया है।

ये भी पढ़ें-अब बिजली नहीं, धूप से होगा चार्ज यह दुनिया का पहला लैपटॉप, 20 मिनट चार्जिंग में 1 घंटे का बैकअप

बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर कॉल कैसे करें?

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को कॉल करना चाहते हैं जिसका नंबर सेव नहीं करना चाहते, तो अब यह संभव है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

अपने फोन में WhatsApp ऐप खोलें।
Calls सेक्शन पर जाएं (iOS और Android में इसका स्थान अलग हो सकता है)।
+ आइकन पर क्लिक करें (टॉप-राइट कॉर्नर में)।
अब आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे - New Call Link, Call a Number, New Contact
Call a Number ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
अब एक डायलर पैड खुलेगा, इसमें वह नंबर डालें जिसे आप कॉल करना चाहते हैं। नंबर डालने के बाद कॉल बटन दबाएं और WhatsApp कॉलिंग शुरू हो जाएगी।

इस फीचर के क्या फायदे हैं?

सीधी कॉलिंग - अब आपको अनावश्यक नंबर सेव करने की जरूरत नहीं है।
कम स्टेप्स में कॉलिंग - डायरेक्ट डायलिंग की सुविधा के कारण कम स्टेप्स में कॉल कर सकते हैं।
गोपनीयता बनी रहती है - अगर आप किसी को सिर्फ एक बार कॉल करना चाहते हैं, तो नंबर सेव करने की जरूरत नहीं है।
इंटरफेस आसान - नया फीचर उपयोग में बेहद आसान है और किसी भी यूजर के लिए सुविधाजनक है।

WhatsApp का यह नया फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अनजान नंबर पर कॉल करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें फोन में सेव नहीं करना चाहते।

ये भी पढ़ें- पानी में गिरा तो भी चिंता नहीं! IP68/IP69 रेटिंग के साथ आते हैं ये टॉप 5 स्मार्टफोन