अब यूजर्स किसी वॉयस कॉल को म्यूट मोड में रिसीव कर सकते हैं। कॉल नोटिफिकेशन पैनल में एक नया "Mute" बटन जोड़ा गया है, जिससे कॉल उठाते ही माइक्रोफोन म्यूट हो जाएगा। यह खासतौर पर उन हालातों में मदद करेगा जब आप शोरगुल वाले माहौल में हों या तुरंत बात करने की स्थिति में न हों।