1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xiaomi लाएगी ऐसी टेक्नोलॉजी, 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा फोन, यहां जानें डिटेल

बता दें कि इसी वर्ष शाओमी ने Mi 10 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 5 Nov 2020, 11:10 AM IST

चीन की स्मार्टफोन निर्माता अग्रणी कंपनी Xiaomi नई—नई टेक्नोलॉजी लेकर आती है। बता दें कि शाओमी के जो स्मार्टफोन आ रहे हैं, उनकी बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यानि इस तकनीक से फोन जल्दी चार्ज होता है। शाओमी पहली ऐसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है, जो 120वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक लाई। बता दें कि इसी वर्ष शाओमी ने Mi 10 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। अब बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही 200 वॉट फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

15 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन
एंड्रॉयड सेंट्रल की रिपोर्ट में टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के हवाले से बताया गया है कि शाओमी 200W+ फास्ट चार्जिंग तकनीक वाला स्मार्टफोन अगले वर्ष यानि 2021 में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि शाओमी दावा करती है कि 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक में 4500mAh की बैटरी सिर्फ 23 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं 200W+ फास्ट चार्जिंग मात्र 15 मिनट में ही बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।

यह भी पढ़ें—Xiaomi लॉन्च करेगी ऐसा स्मार्ट लॉक, चेहरा देखकर खुलेगा गेट

Mi 10 Ultra में 120वॉट फास्ट चार्जिंग
बता दें कि शाओमी के Mi 10 Ultra में कंपनी ने 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी है। इससे इस फोन की बैटरी 23 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। वहीं इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज वाले वेरिएंट उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें—OPPO लाया कमाल का फीचर, आपके शेड्यूल के हिसाब से चार्ज होगी स्मार्टफोन की बैटरी

अन्य फीचर्स
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसके रियर पैनल में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। इसके अलावा 20 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल + टेलिफोटो लेंस वाले कैमरे लगे है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।