
Face Care
नई दिल्ली: Fashion And Beauty Tips: हर कोई सुंदर और आकर्षक दिखना चाहता है, फिर चाहें उम्र का कोई पड़ाव क्यों न हों। लेकिन इस भागदौड़ वाली जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल (Busy Lifestyle) और बिगड़े खान पान (Unhealthy Diet) के कारण हेल्थ और स्किन दोनों को नुकसान पहुंचता है। जिसके कारण लोग उम्र से ज्यादा बड़े दिखाई देने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं आपके साथ ऐसा न हो और आपकी स्किन बेदाग और चमकदार रहे। तो इसके लिए बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। जितना हो सके अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने की कोशिस करें। ऐसा करने से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग (Healthy And Glowing) रहेगी। इसके अलावा आज हम आपको दो ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिससे आपका फेस कुछ ही दिनों में चमकने लगेगा।
1- चेहरे को स्टीम दें
चेहरे पर चमक लाने के लिए फेसपैक, स्क्रबिंग के अलावा जो सबसे जरूरी चीज है वो है स्टीमिंग। जी हां, फेस स्टीमिंग से कुछ ही दिनों में आप अपने फेस पर निखार ला सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तरह स्टीमिंग का कोई खर्चा भी नहीं होता है और घर पर रात में सोने से पहले इसे आप आराम से कर सकते हैं।
स्टीमिंग के फायदे
स्टीमिंग से स्किन की अंदरूनी सफाई हो जाती है। अगर आपके पिंपल, ब्लैक हेड हैं तो वो खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा झुर्रियां भी स्टीमिंग से खत्म होने लगती हैं। स्टीमिंग के इन फायदों से आपका फेस चमकने लगता हैं।
2- चावल का पानी और एलोवेरा
चावल का पानी और एलोवेरा दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके यूज के लिए बस आपको आधा चम्मच चावल के पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर इससे रात में सोने से पहले फेस की मसाज करनी है। इसे आप सिर्फ हफ्ते में दो बार करें। कुछ ही दिनों में आपको फेस पर चमक दिखाई देने लगेगी।
दरअसल चावल के पानी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक हमारी स्किन लिए अच्छे होते है और रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यानी कि उम्र बढ़ाने के लिए जिम्मेदार फ्री रेडिकल्स पर काबू करते हैं। इस तरह से चावल का पानी आपके फेस पर चमक और आपको जवां बनाए रखने के लिए फायदेमंद होता है।
Updated on:
11 Sept 2021 11:34 am
Published on:
11 Sept 2021 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
