The power of dry fasting : फास्टिंग हमारे लिए नै बात नहीं है। कभी धार्मिक कारणों से तो कभी हेल्थ को ध्यान में रख कर हम अक्सर फास्टिंग को अपनाते हैं। फास्टिंग कई तरह की होती है जिनमे लिक्विड फास्टिंग, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ड्राई फास्टिंग काफी पॉपुलर हैं। लिक्विड फास्टिंग में जहां पानी और जूस पीकर उपवास किया जाट है वहीँ इंटरमिटेंट फास्टिंग आमतौर पर तब होती है जब कोई भोजन से कुछ घंटों के लिए परहेज करता है। ऐसे ही ड्राई फास्टिंग में खाने, पीने दोनों से परहेज किया जाता है। नवरात्रि और रमदान में लोग अक्सर ड्राई फास्टिंग करते है जिसमें वे कई घंटो के लिए भोजन और पानी दोनों से दूर रहते हैं। यह उपवास दो तरह के होते हैं - सूखा और नम। ड्राई फास्टिंग के अनेक फायदे होते हैं। आयी जानते हैं ड्राई फास्टिंग के कुछ विशेष फायदों के बारे में :