Ank Jyotish: किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसकी लाइफ के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। बता दें अंकज्योतिष अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं और हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हुआ होता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 2 वालों की लड़कियों के बारे में जो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका बर्थ मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियां अपने पति की किस्मत मानी जाती हैं।