31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊंचे भाग्य के साथ जन्मे होते हैं इस मूलांक के बच्चे, पिता को बनाते हैं धनवान और समृद्धशाली

Numerology: इस मूलांक के लोग जिद्दी और जुनूनी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनकी किस्मत तेज होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 May 2022, 1:45 PM IST

numerology, astrology, ankjyotish, lucky number, mulank 3, number 3 people, lucky number in the world,

ऊंचे भाग्य के साथ जन्मे होते हैं इस मूलांक के बच्चे, पिता को बनाते हैं धनवान और समृद्धशाली

हर व्यक्ति के लिए उसकी जन्म तारीख खास होती है। कई लोग तो इस तारीख को अपने लिए लकी भी मानते हैं और इस नंबर का इस्तेमाल कई जगह करते हैं। अंक ज्योतिष में भी अंकों के महत्व पर काफी विस्तार से बताया गया है। इस ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं और हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में होता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 के बच्चों के बारे में। जो पिता के लिए भाग्यशाली माने जाते हैं।

जिन लोगों की बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30 होती है उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के बच्चे किस्मत वाले माने जाते हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके घर में खुशहाली और समृद्धि आने लगती है। पिता को करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होने लगती हैं। ये अपने घर परिवार को सुख सुविधाओं से भरने वाले होते हैं। ये सभी के प्रिय होते हैं और समाज में इनकी एक अलग पहचान होती हैं। ये अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेते हैं।

इस मूलांक के लोग जिद्दी और जुनूनी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनकी किस्मत तेज होती है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती हैं। ये हमेशा ऐसा काम करते हैं जिससे लोग इन्हें पहचानें। इनके बातचीत करने का तरीका काफी शानदार होता है। जिस कारण कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। ये जो भी काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाने की पूरी कोशिश करते हैं।

ये करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। ये ऊपर से भले ही कठोर दिखाई दें लेकिन अंदर से नरम दिल होते हैं। किसी का दुख इनसें देखा नहीं जाता। इनकी सोच काफी ऊंची होती है। निर्णय लेने की क्षमता इनकी अच्छी होती है।
यह भी पढ़ें: 30 दिनों के लिए वृषभ में बनने जा रहा है 'बुधादित्य योग', सूर्य और बुध इन 3 राशि वालों का करेंगे कल्याण!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)