scriptलव पार्टनर के साथ बिताएंगे बेहतरीन पल, जीवनसाथी से मिल सकता है कोई बड़ा सरप्राइज, जानें अपना लव राशिफल | Daily Love Rashifal 9 May 2022: Today Horoscope In Hindi Mesh To Meen | Patrika News

लव पार्टनर के साथ बिताएंगे बेहतरीन पल, जीवनसाथी से मिल सकता है कोई बड़ा सरप्राइज, जानें अपना लव राशिफल

locationनई दिल्लीPublished: May 08, 2022 05:19:55 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

 
May 2022 Love Horoscope: अपने पार्टनर के साथ मूवी या मॉल में घूमने का बनेगा प्लान, जीवनसाथी का ट्रांसफर होने से पहले बिताएं प्यार भरा समय।

rashifal 9 may2022, horoscope today, love astro, love astrology, vogue horoscope, 9 may 2022 love horoscope, vogue today horoscope, love life tarot, love rashifal, trending widget, love rashifal today, प्रेम राशिफल, love life, love relationship, आज का लव राशिफल, 9 मई 2022 लव राशिफल, प्रेम विवाह, love marriage, married life horoscope,

लव पार्टनर के साथ घूमने का बनेगा प्लान, जीवनसाथी से मिलेगा कोई खास तोहफा, जानें अपना लव राशिफल

लव राशिफल (Daily Love Rashifal): चंद्र की गणना पर आधारित लव राशिफल में प्रेम और वैवाहिक जीवन में बंधे हुए जातकों के संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है। तो आइए जानते हैं प्रेमी-प्रेमिकाओं का आपसी रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में कोई रूकावट आ सकती है। इसके अलावा जो लोग विवाहित हैं उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा या विवाद पैदा हो सकते हैं…

 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज अपने लव पार्टनर से नहीं मिलने के कारण मन उदास रहेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। आज दिन की शुरुआत में भले ही जीवनसाथी आप पर ध्यान ना दें, परंतु दिन खत्म होते होते आपको उसका साथ मिलेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा। फिल्म देखने का प्लान बन सकता है। लव पार्टनर से अपनी मन की बात कहेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने जीवनसाथी और परिवार के साथ फिल्म देखकर समय बीतेगा। अनावश्यक खर्चों को करने से बचें। कार्यों में ऊर्जा बनी रहेगी। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है लेकिन इसका प्रेम संबंधों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। बच्चे आपके प्रति अपना प्यार जताएंगे। मन में खुशी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए बहुत अच्छा दिन है इसे जाया ना होने दें। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): मन व्याकुल रह सकता है। ऐसा प्रतीत होगा कि प्रेम के लिए समय अनुकूल नहीं है, परंतु धैर्य रखें। धीरे-धीरे प्रेम बढ़ेगा और जीवन में खुशियां आएंगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्यार के लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवन में खुशियां सकती हैं। लव पार्टनर के साथ आपसी संबंध बेहतर होंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज के दिन मूड रोमांटिक रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के करीब आ सकते हैं। बच्चों के साथ प्रेम से भरा समय बिताएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवन साथी से कोई सरप्राइस मिल सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से संपर्क होगा। आज का दिन प्रेम के लिए अनुकूल है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): आज के दिन अपने प्रेमी से आपसी विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मीन लव राशि (Pisces Love Horoscope): पार्टनर के साथ प्रेम संबंध घनिष्ठ होंगे। आज के दिन नए दोस्त बन सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ प्यार भरा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका प्रेमी आपको कोई उपहार दे सकता है।

यह भी पढ़ें

मान्यता: स्कंद पुराण के इन 3 नियमों का करें पालन, जीवन में सुख-समृद्धि में नहीं होगी कभी कमी

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो