गर्मी के मौसम में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच, कब्ज की शिकायत रहती है। सहजन में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालता है। अगर आपको बार-बार पेट की दिक्कत होती है तो हफ्ते में 2-3 बार सहजन की सब्जी खाना शुरू कर दें।