30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले बैंक में आएगा ब्याज का पैसा, ऐसे करें चेक

सभी पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है, आपके बैंक खाते में ब्याज के पैसे दिवाली से पहले ट्रांसफर किए जा सकते हैं। वहीं इस आसान प्रक्रिया से आप अपना खाता चेक भी कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 11 Oct 2021, 5:40 PM IST

epfo will credit interest in provident fund account before diwali

epfo will credit interest in provident fund account before diwali

नई दिल्ली। अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस बार आपकी दिवाली ज्यादा खुशियों और रोशनी से भरी होगी। दरअसल, इस दिवाली से पहले ही सभी पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में ब्याज की रकम ट्रांसफर की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ जल्द ही अपने 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में 2020-21 के लिए ब्याज ट्रांसफर करने की घोषणा कर सकता है।

खाताधारकों के चेहरों पर खुशी

बता दें कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार और श्रम मंत्रालय ने पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। जल्द ही EPFO अपने सब्सक्राइबर्स के खातों में 8.5 फीसदी ब्याज की रकम जमा करेगा। ऐसे में उम्मीद है कि पीएफ खाताधारकों के खाते में यह ब्याज की रकम दिवाली से पहले ट्रांसफर की जा सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद पीएफ खाताधारकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है।

8.5 फीसदी मिलेगा ब्याज
वहीं कुछ लोग इस बार पीएफ की ब्याज की दर को लेकर थोड़े असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। बता दें कि EPFO ने इस बार ब्याज सिर्फ 8.5 फीसदी रखने का फैसला किया है, जो 7 सालों में सबसे कम हैं। पिछले वित्त वर्ष भी EPFO ने इतना की ब्याज दिया था।

ऐसे चेक करें अपना खाता

अगर आप EPFO के ब्याज के पैसे चेक करना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। वैसे तो EPFO की तरफ से ब्याज ट्रांसफर करने की सूचना मैसेज करके हर ग्राहक को दी जाती है। इसके साथ ही आप खुद भी मैसेज भेज कर खाते में बैलेंस की जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ में रजिस्टर मोबाइल नंबर से 'EPFOHO UAN ENG' टाइप करके 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा, वहीं भाषा के लिए आपको मैसेज के अंत में तीन अक्षर भाषा के लिए हैं।

यह भी पढ़ें: फोन के बार-बार डिस्चार्ज होने से हैं परेशान, इस सेटिंग में जाकर करें फास्ट चार्जिंग

अपने खाते की जानकारी हिंदी में लेने के लिए 'EPFOHO UAN HIN' और अंग्रेजी में जानकारी के लिए 'EPFOHO UAN HIN' लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके साथ ही आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर भी जानकारी हालिस कर सकते हैं।