31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women especially- गोरा रंग ढलने के डर से एंटी एजिंग, स्किन ट्रीटमेंट पर फोकस

- महिलाएं खासतौर से काम का तनाव, परिवार और बच्चों में व्यस्त रहने की वजह से खुद पर ध्यान नहीं दे पातीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 27 Jun 2023, 3:20 PM IST

skin_treatment-4.png

जीवनशैली में लगातार आ रहे बदलाव के बीच खुद का ध्यान न दे पाने के चलते खासतौर से महिलाओं में खुद की सुंदरता को लेकर लगातार डर गहराता जा रहा है। ऐसे में जहां आज के दौर में बिगड़ती जीवनशैली के कारण लोग कम उम्र में ही चेहरे की चमक खो रहे हैं। वहीं मुख्य रूप से महिलाएं काम का तनाव, परिवार और बच्चों में व्यस्त रहने की वजह से खुद पर ध्यान नहीं दे पातीं। इसके कारण कम उम्र में महिलाएं महंगे से महंगे एंटी एजिंग, लेजर, डी टेन और भी कई तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवा रही हैं। ज्यादातर कामकाजी महिलाएं अपने वेतन का 5 से 10 प्रतिशत त्वचा संबंधी प्रोडक्ट खरीदने और ट्रीटमेंट पर खर्च कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 25 से 30 वर्ष में ही युवतियां स्किन ट्रीटमेंट लेना शुरू कर रही हैं।

10 हजार तक की हर माह खरीदारी
तिलक नगर निवासी सीमा पाराशर ने बताया कि कई साल तक उन्होंने त्वचा पर ध्यान ही नहीं दिया। कम उम्र से ही उनकी त्वचा मुरझाने लगी। लेकिन अब वो नियमित तौर पर स्किन केयर रूटीन फॉलो कर रही हैं। हर माह 5 से 10 हजार तक के लोशन, क्रीम खरीदती हैं। एक्ने स्टिकर्स का भी इस्तेमाल कर रही हैं जिससे धूप, गर्मी से चेहरे का बचाव कर सके। साथ ही कई तरह के ट्रीटमेंट करवा रही हैं।

कम अंतराल में ले रहीं ट्रीटमेंट
मेकअप व स्किन स्पेशलिस्ट सपना मणि के अनुसार गर्मियों में रोजाना 10 से 12 महिलाएं या युवतियां स्किन केयर या फिर विभिन्न ट्रीटमेंट करवाने आ रही हैं। गर्मी के कारण त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए महिलाएं खासतौर से विटामिन सी फेशियल , हाइड्रा ट्रीटमेंट, पिगमेंटेशन ट्रीटमेंट, डी टेन, ऐंटी एजिंग (जिससे चेहरे पर झुर्रियां, तनाव और थकान नहीं दिखे) ट्रीटमेंट करवाना पसंद कर रही हैं।

ज्यादातर महिलाएं महीने में एक बार या फिर 20 दिन के अंतराल में फेशियल और ट्रीटमेंट करवा रही हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ.राजेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया की तनाव, खान-पान, जंक फूड, बढ़ते प्रदूषण के कारण अब स्किन केयर के लिए कॉस्मेटिक और लेजर ट्रीटमेंट करवाना पसंद कर रही हैं।

- 20 के अंतराल में या फिर महीने में एक बार महिलाएं फेशियल और ट्रीटमेंट करवा रही हैं।
- 05 प्रतिशत तक वेतन का खर्च कर रहीं, 25-30 वर्ष की उम्र से इलाज शुरू

ऐसे करें त्वचा की देखभाल-
- सूरज की तीखी रोशनी से बचाव करें
- स्किन को हाइड्रेट रखें
- मॉइस्चराइजर का समयानुसार प्रयोग करें, त्वचा को ड्राई नहीं रखें
- फेस वॉश का गर्मी के दिनों में दो बार इस्तेमाल करें।