नई दिल्ली। Gmail Down. हाल ही में सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम के डाउन होने से यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं अब गूगल की इमेल सर्विस जीमेल का इस्तेमाल करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक भारत के कई हिस्सों में आज Gmail बंद है। इसके चलते यूजर ईमेल भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे।