Summer Fitness : देखते ही देखते अप्रैल का महीना आ गया। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, दिन भी लंबे होते जाते हैं। गर्मी का मौसम आते ही अक्सर हमें या तो तेज घूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के बारे में ख्याल आते हैं या फिर हम दूर कहीं हिल स्टेशन पर जा कर छुट्टियां मनाने के सपने देखते हैं। पर छुट्टियां तो पालक झपकते ही खत्म हो जाती हैं और गर्मी का मौसम, वो तो लम्बा चलेगा। इसमें परेशानी की कोई बात नहीं। वो कहते हैं ना, नजारा नहीं बदल सको तो नजरिया बदलो। बस आप भी एक बार अपना नज़रिया बदले के देखिये तो आपको पता चलेगा समर सीजन के कितने फायदे हैं। शुरूआत गुड हेल्थ से करें तो गर्मी के मौसम में, दिन लम्बे होने के कारण, आप अपना फिटनेस रेजिमे सेट कर सकते हैं। इसके साथ ही विटामिन डी की गोलियां खाने के बजाय डायरेक्ट विटामिन डी ले सकते है। इस मौसम में आउटडोर एक्टिविटी और उनके फायदों के बारे में आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।