सुबह उठते ही कई लोग हेल्दी सोच के साथ ग्रीन टी पी लेते हैं, लेकिन खाली पेट इसे पीना आपके पेट के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो पेट में एसिड बढ़ा सकता है। इससे गैस, जलन या उलझन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर है कि आप कुछ हल्का खाकर ही ग्रीन टी का सेवन करें। ऐसा करने से आप गैस और एसिडिटी की परेशानी से दूर रह सकते हैं।