31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज है हग डे, गले लगा कर बयां करें अपनी फीलिंग्स, अच्छी सेहत के लिए जरूरी है जादू की झप्पी

Happy Hug Day 2023 : वैलेंटाइन डे अब करीब आने वाला है। कल प्रॉमिस डे के बाद अब आज है हग डे, फिर किस डे और आखिर में आएगा वैलेंटाइन डे। आज फरवरी 12 को है हग डे। हग का मतलब है गले लगाना। सरल भाषा में कहें तो जादू की झप्पी देना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 12 Feb 2023, 8:15 AM IST

hug.jpg

जादू की झप्पी : फरवरी 12 को है हग डे

Happy Hug Day 2023 : वैलेंटाइन डे अब करीब आने वाला है। कल प्रॉमिस डे के बाद आज है हग डे, फिर किस डे और आखिर में आएगा वैलेंटाइन डे। आज फरवरी 12 को है हग डे। हग का मतलब है गले लगाना। सरल भाषा में कहें तो जादू की झप्पी देना।

हम सब ने कभी ना कभी या अकसर एक टाइट हग के जादू को महसूस किया है। एग्जाम का डर हो या किसी को खो देने का एहसास, या फिर एक लम्बे समय बाद किसी से मिलने की खुशी, इन सब परिस्थितियों में एक हग सारे जज्बात बयां कर देता है।

खुशी में, दर्द में या याद में हर हाल में एक जादू की झप्पी से प्यार का एहसास होता है और इंसान को आराम मिलता है। यूँ कहिये की गले लगने से दिल और दिमाग दोनों को सुकून मिलता है। एक स्टडी के अनुसार गले लगाना एक एहसास ही नहीं बल्कि एक इलाज भी है। गले लगाने से हम स्वस्थ और खुश रहते हैं।


स्ट्रेस रिलीवर : जब दो लोग हग करते हैं तो आराम दोनों को ही मिलता है। साइंस का मानना है की शारीरिक स्पर्श से डोपामाइन और सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है। इससे हमारा स्ट्रेस तो काम होता ही है हमारा मूड भी ठीक रहता है।

हैप्पी रिलेशनशिप : अपने रोमांटिक पार्टनर को हग करने की एक और वजह। कई रिसर्च में सामने आया है की वो रिश्ते बहुत मजबूत होते हैं जिनमें कपल्स एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा हग करते हैं।

सपोर्ट सिस्टम : जब कोई मुश्किल में है, परेशान है और आप को उन्हें दिलासा देना है पर आपके पास शब्द नहीं है तब एक हग से आप उन्हें अपना सपोर्ट दिखा सकते हैं।

अलग-अलग हग : रिश्तों की ही तरह हग के भी कई प्रकार है। माँ के प्यार वाला हग, रोमांटिक हग, दोस्तों वाली झप्पी और फॉर्मल हग। फॉर्मल हग में लोग एक दूसरे को हल्का सा टच करते हुए हग करते है। बाकी सारे हग टाइट और प्यार भरे होते हैं।

यह भी पढ़ें
सेल्फ-लव के साथ सिंगल्स भी सेलिब्रेट करें Valentine's Day