31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस डे आज, जानिए ‘किस डे’ क्यों खास है लड़कियों के लिए

Happy Kiss Day 2023 : आज 13 फरवरी को किस डे है। यह दिन प्रेमियों के लिए काफी स्पेशल होता है। पिछले दिनों कपल्स ने वैलेंटाइन वीक को जोरों से सेलिब्रेट किया जिसमें एक दूसरे को प्यार भरे मैसेज भेजना, गिफ्ट्स एक्सचेंज करना, पार्टी करना और डिनर डेट पर जाना शामिल है। कपल्स तो इस दिन का इंतजार करते ही हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से लड़कियां इस दिन का और भी बेसब्री से इंतजार करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 13 Feb 2023, 7:23 AM IST

galentine2.jpg

Kiss Day 2023 : किस डे पर करें अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस

Happy Kiss Day 2023 : गुलाब देकर वैलेंटाइन वीक का सेलिब्रेशन रोज डे से शुरू हुआ और फिर प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे के बाद कल है 'किस डे'। यह सारे दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास हैं। पिछले दिनों कपल्स ने वैलेंटाइन वीक को जोरों से सेलिब्रेट किया जिसमें एक दूसरे को प्यार भरे मैसेज भेजना, गिफ्ट्स एक्सचेंज करना, पार्टी करना और डिनर डेट पर जाना शामिल है।
आज 13 फरवरी को किस डे है। यह दिन प्रेमियों के लिए काफी स्पेशल होता है। कपल्स तो इस दिन का इंतजार करते ही हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से लड़कियां इस दिन का और भी बेसब्री से इंतजार करती हैं।


फरवरी 13 को एक ओर जहाँ किस डे सेलिब्रेट होता है वहीं दूसरी तरफ यह दिन गैलेन्टाइन डे के नाम से भी मनाया जाता है। लड़कियों के लिए यह दिन अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने का एक अवसर है। इस दिन वे अपनी बेस्ट फ्रेंड्स या वर्क फ्रेंड्स के साथ मिलकर एन्जॉय करतीं हैं। एक दूसरे को चॉकलेट, फ़्लावर्ज़, गिफ्ट्स देने के आलावा हग और किसेज भी देती हैं।

गैलेन्टाइन डे, मौका है उन दोस्तों को सेलिब्रेट करने का जो हमेशा आपकी देखभाल करते हैं, प्यार करते हैं, इमोशनल सपोर्ट देते हैं और ज़रूरत पड़ने पर पॉजिटिव क्रिटिसिज्म भी देते हैं।

गैलेन्टाइन डे के मौके पर जानते हैं कैसे दोस्त चाहती हैं लडकियां।

इमोशनल सपोर्ट : लड़कियां अक्सर काफी इमोशनल होती हैं। यही कारण है कि उन्हें एक ऐसे दोस्त की जरुरत होती है जो उन्हें समझें। जो कान लगाने के साथ ही ध्यान लगा कर उनकी बात सुनें। दोस्ती का यह रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है।


दोस्ती की ताकत: सच्चे दोस्त हमेशा एक दूसरे के साथ हर मुसीबत का सामना करते हैं। वे बिना किसी चीज की परवाह किए एक दूसरे की ताकत बनते हैं और आपस में सहानुभूति रखते हैं।

भरोसेमंद दोस्त - एक अच्छा दोस्त वह है जिस पर आप किसी भी चीज के लिए आँख बंद करके भरोसा कर सकते हैं।

जिंदगी की राहें आसान नहीं हैं । यही कारण है कि जीवन के हर मोड़ पर एक ऐसे साथी की जरुरत होती है जो बिना किसी मतलब के हमारे साथ रहे, हमें समझ सके और हमारी खुशियों में शामिल होने के साथ ही हमारी तकलीफ में भी हमारा सहारा बने। ऐसे लोग ही सच्चे दोस्त होते हैं। ऐसे खास दोस्तों के साथ मानते हैं गैलेन्टाइन डे।

गैलेंटाइन शब्द साल 2010 के पार्क और रिक्रिएशन (Parks and Recreation) नाम के टेलीविज़न सीरीज में पहली बार इस्तेमाल हुआ। इस शो की किरदार लेसली, वैलेंटायन डे के एक दिन पहले अपनी फीमेल फ़्रेंड्ज़ के लिए एक शानदार पार्टी रखती है। बस वहीं से इस ट्रेंड की शुरुआत हुई।

यह भी पढ़ें
अच्छी सेहत के लिए जरूरी है जादू की झप्पी