31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentine Day 2023 : वीक-डे में है तो क्या, इस तरह एन्जॉय कर सकते हैं वैलेंटाइन डे

Valentine Day 2023 : एक पूरे सप्ताह के ज़बरदस्त सेलिब्रेशन के बाद कल है वैलेंटाइन डे। हर तरफ लव बर्ड्स एक दूसरे को डेट पर ले जाकर, गिफ्ट्स देकर और एक दूसरे एक साथ टाइम बिता कर वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोज डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे के बाद फरवरी 14 को है वैलेंटाइन डे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 13 Feb 2023, 2:27 PM IST

blue_summer_beach_photo_collage.jpg

Happy Valentine Day 2023 : फरवरी 14 को है वैलेंटाइन डे


valentine day 2023 : एक पूरे सप्ताह के ज़बरदस्त सेलिब्रेशन के बाद, कल है वैलेंटाइन डे। हर तरफ लव बर्ड्स एक दूसरे को डेट पर ले जाकर, गिफ्ट्स देकर और एक दूसरे एक साथ टाइम बिता कर वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। जिन लोगों ने किसी भी वजह से पिछले दिनों अपने प्यार का इजहार नहीं किया या फिर अपने साथी को तोहफे नहीं दिए तो उनके लिए फिर एक मौका है अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने का। रोज डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे के बाद फरवरी 14 को है वैलेंटाइन डे।

वैलेंटाइन डे कहानी है संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) की जो रोम (Rome,Italy) में रहते थे। एक और जहाँ संत वैलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे वहीँ दूसरी और रोम के सम्राट क्लॉडियस प्यार शादी जैसे जज्बात पर विश्वास नहीं करता था। उसने यह एलान करवाया कि जो व्यक्ति प्यार और शादी जैसे बंधन से जुड़ेगा उसे कड़ी सजा सुनाई जाएगी।

संत वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेश के खिलाफ जाकर ना सिर्फ प्रेम का प्रचार किया बल्कि कई सैनिकों की शादी भी करवाई। इसकी उन्हें सख्त सजा मिली। 14 फरवरी को ( 270.) सम्राट ने संत को डंडों से पीट-पीटकर मार डालने की और उसका सिर कलम करने की दर्दनाक सजा सुनाई। मारे जाने से पहले संत वैलेंटाइन ने अपनी प्रेमिका के नाम एक पत्र लिखा, जिसके आखिर में उन्होंने 'तुम्हारा वैलेंटाइन' लिखा। कई सालों बाद संत के बलिदान का यह दिन प्यार के पैगाम का दिन बन गया और इसे वैलेंटाइन डे कहा गया।


वैलेंटाइन डे को कपल्स तो एक दूसरे के साथ पार्टी करके गिफ्ट्स देते ही है साथ ही सिंगल्स और फ्रेंड्स भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हैं। वैलेंटाइन डे फॅमिली, फ्रेंड्स, लवर्स सभी के साथ मनाया जाता है। इस बार यह दिन वीक-डे में है। ऑफिस, कॉलेज की भाग दौड़ के बीच इस दिन को खास कैसे बनायें आईये जानते हैं।

अर्ली ब्रेकफास्ट : अगर बिजी वर्क शेड्यूल के चलते आप शाम को डिनर टाइम पर नहीं पहुँच सकते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ अर्ली ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। घर पर कुछ आर्डर कर सकते हैं या होटल में ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। सभी अच्छी होटल सुबह सात बजे से ब्रेकफास्ट सर्वे करना शुरू कर देते हैं । ब्रेकफास्ट के लिए अपनी पसंदीदा होटल में रिजर्वेशन पहले से करवा लें। इसके अलावा कॉफी डेट पर भी जा सकते हैं।

लंच डेट : ऑफिस में लंच टाइम में निकल कर आप और आपके पार्टनर कहीं मिड-वे में मिल लें । रेस्टोरेंट की बुकिंग एडवांस में करवा लें, हो सके तो आर्डर भी पहले से ही प्लेस कर दें। इससे आपका टाइम भी बचेगा और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी मिलेगा। रेस्टोरेंट नहीं जाना चाहते हैं तो टेक-अवे से खाना लेकर किसी मनपसंद जगह पर मिल सकते हैं ।


कैंडल लिट् डिनर : थोड़ा सुना सुना सा लगता है पर यह अंदाज आज भी खास है। सरप्राइज डिनर जहाँ कैंडल से सजावट हो किसे पसंद नहीं आएगा? पर्सनल स्पेस चाहिए तो घर पर ही कैंडल्स से सजावट करके खाना आर्डर कर लें या मिलकर कुछ बना लें। इसके बाद अपनी और अपने पार्टनर के पसंद की कोई मूवी या सीरीज देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें
जानिए 'किस डे' क्यों खास है लड़कियों के लिए