15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tips To Stay Healthy And Live Longer: सेहतमंद बने रहने और लंबा जीवन जीने के 5 तरीके

Tips To Stay Healthy And Live Longer: ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ती जाती है, त्यों-त्यों स्वास्थ्य में भी गड़बड़ियां होने लगती है, लेकिन अगर आप बढ़ती उम्र में अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।  

2 min read
Google source verification
Drink Water,Upstaris

Tips To Stay Healthy And Live Longer,Tips To Stay Healthy And Live Longer:

Tips To Stay Healthy And Live Longer: आजकल स्री हो या पुरुष दोनों ही सुंदर दिखने के साथ-साथ फिट भी रहना चाहते हैं। इसीलिए अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाकर हेल्दी लाइफ को जी सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज और पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन को शामिल करें। जंक फूड, बाहर के भोजन का सेवन करने से बचें। अगर आप बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में बदलाव लाकर लंबी उम्र तक हेल्दी स्वास्थ्य का लाभ उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि किन-किन बातों को ध्यान में रखकर आप लंबी उम्र तक हेल्दी रहने का लाभ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः फिट रहने के आसान टिप्स जो बनाएंगे आपको परफेक्ट

भरपूर पानी पीएं

सभी जानते हैं कि पानी हमारे लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और शरीर का तापमान नियंत्रित करता है। पानी के भरपूर सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। पानी का भरपूर सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं, पानी गुर्दे में पथरी बनने से भी रोकता है।

प्रोटीन का सेवन करें

सुबह का नाश्ता हमेशा भरपेट लेना चाहिए। इसके लिए आपको नाश्ते में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन लेना चाहिए, क्योंकि प्रोटीन पचने में लंबा समय लेता है। जिससे कि आपका पेट भरा हुआ रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि शरीर के वजन जितना प्रोटीन की जरूरत होती है। इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः ये 20 टिप्स अपनाकर आप भी रह सकते हैं स्वस्थ

जरूरी है दिनभर में एक फल खाना

प्रचीन समय से ही मनुष्य फलों का उपयोग भोजन में करता रहा है। दिनभर में कम से कम एक फल खाने की आदत जरूर डालें, क्योंकि फल पुष्टिकारक होते हैं, जिसमें जरूरी फाइबर, विटामिन, मिनरल्स मिलते हैं जिससे पाचन और सेहत दोनों अच्छे रहते हैं।

सीढ़ियों का इस्तेमाल अधिक करें

एक अध्ययन बताता है कि जॉगिंग की तुलना में सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से तेजी से कैलॉरी बर्न होती है। आपको अपने ऑफिस जाने के लिए लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। जो आपको स्वस्थ और फिट रखने में मदद करती है। साथ ही आपके हार्ट और मसल्स को मजबूत करती है। इसलिए जितना हो सके सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः जानें, नाश्ता, लंच और डिनर को बैलेंस कर खुद को बनाए एनर्जेटिक

ग्रीन टी का लाभ लें

अगर आप दिनभर में अधिक चाय या कॉफी का सेवन करते हैं तो आपको बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसकी जगह अगर आप दिनभर में ग्रीन टी का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिल सकता है, क्योंकि इसमें भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह ओरल हेल्थ के लिए भी बहुत लाभदायक है।

इसे भी पढ़ेंः व्यस्त जीवन में भी स्वस्थ रहने के लिए 10 बातों का रखें ध्यान

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य