पनक्कम दक्षिण भारत की एक पारंपरिक ड्रिंक (Summer Drink) है। जो खासतौर पर गर्मियों और त्योहारों में बनाई जाती है। इसे गुड़, नींबू का रस, सूखे अदरक, काली मिर्च और इलायची से तैयार किया जाता है। यह ड्रिंक पाचन को दुरुस्त रखती है और शरीर में ठंडक बनाए रखती है। गुड़ से शरीर में ऊर्जा मिलती है और पसीने के कारण जो मिनरल्स निकल जाते हैं, उन्हें यह वापस लाने में मदद करता है।