30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Instagram ला रहा है नया फीचर, टीनएजर्स से करेगा प्लेटफॉर्म और नुकसानदेह कंटेंट से दूर रहने की अपील

Instagram बहुत ही जल्द एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जो टीनएजर्स को हानिकारक सामग्री से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 11 Oct 2021, 10:59 PM IST

instagram new feature will encourage teenagers to take a break

instagram new feature will encourage teenagers to take a break

नई दिल्ली। Instagram टीनएजर्स के लिए सबसे पसंदीदा फोटो और वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्क प्लेफॉर्म्स में से एक है। दुनियाभर के टीनएजर्स अपना काफी समय इस प्लेटफार्म पर बिताते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम भी अपने यूजर्स को प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से होने वाले दुष्परिणामों को कम करने की दिशा में काम कर रहा है।

जल्द पेश होगा नया फीचर
जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम इसके लिए जल्द ही एक नया फीचर पेश करेगा, जो टीनएजर्स को हानिकारक सामग्री से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। फेसबुक के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने इंस्टाग्राम के इस नए फीचर को लेकर जानकारी दी है।

बता दें कि हाल ही में फेसबुक के पूर्व कर्मचारी व्हिसलब्लोअर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवा यूजर्स को नुकसान पहुंचाने वाले फेसबुक के बारे में चौंकाने वाले दावे किए थे। इसके बाद इंस्टाग्राम ने अपने इस नए फीचर के बारे में घोषणा की है। फीचर्स के बारे में बात करते हुए क्लेग ने कहा कि हम कुछ ऐसा पेश करने जा रहे हैं, जिससे लोगों की जिंदगी में काफी फर्क पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले बैंक में आएगा ब्याज का पैसा

उन्होंने बताया कि जब एक किशोर इंस्टाग्राम पर एक ही कंटेंट को बार-बार देखेगा तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह उसके लिए नुकसानदेह तो नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो इंस्टाग्राम का नया फीचर यूजर को उस कंटेंट को न देखने के लिए प्रेरित करेगा। इसके साथ ही कंपनी एक ऐसी फीचर पर भी काम कर रही है जो टीनएजर्स को प्लेटफ़ॉर्म से बेर्क लेने की अपील करेगा।