Jyeshtha Maas 2022 Vrat-Tyohar: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने का प्रारंभ 17 मई 2022 से होकर यह 14 जून 2022 तक चलेगा। इसे जेठ मास के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में भीषण गर्मी पड़ती है और धूप की तपन भी बहुत होती है। जिससे जेठ मास में पानी का महत्व बढ़ जाने के कारण इस महीने में जल दान को खास माना गया है। ज्येष्ठ महीने में बहुत से लोग राहगीरों के लिए सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों में प्याऊ का इंतजाम करवाते हैं। शास्त्रों के अनुसार इसे बड़ा ही पुण्य का कार्य माना गया है। तो आइए जानते हैं इस पवित्र महीने में शनि जयंती, बड़ा मंगल और वट सावित्री व्रत समेत कौन से प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं...