इस तरह सरकार की मदद से Julius ने मैगी ब्रैंड के नाम से ही कई अलग- अलग प्रकार के सूप मार्केट में उतारे। वो भी मैगी जितने पसंद किए गए। इसके बाद मैगी एक फ़ेमस ब्रैंड बन चुका था। इसकी सफ़लता को देखते हुए उन्होंने पेरिस, बर्लिन, सिंगेन, वियना(Vienna), लंदन और कुछ अमेरिकी शहरों में भी मैगी को बेचना शुरू कर दिया था।