Margret Chola: मार्गरेट चोला की तस्वीरों से नजर नहीं हट रही। बड़े ग्लास वाले सनग्लास, गोल्डन चेन और रंग-बिरंगे लिबास में मार्गरेट चोला उम्र को मात दे रही हैं। साथ ही इस उम्र में इनका आत्मविश्वास भी गजब का है। इनकी तस्वीरों पर लाखों लाइक्स व कमेंट्स की बौछार हैं। यही सब बातें दादी को स्टाइल आइकॉन बना दी हैं। मगर, अचानक एक गांव की दादी का ये रूप कैसे बदला और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है… चलिए हम उन बातों को तस्वीरों के साथ देखते व समझते हैं।
पहले भले ही दुनिया मार्गरेट चोला का ना पहचान पाई हो मगर अब 80 की उम्र में Margret Chola को सोशल मीडिया की दुनिया में हर कोई जानता है। देश-विदेश की मीडिया उनके गांव तक इंटरव्यू के लिए पहुंच रही है। Legendary Glamma बनकर दुनिया में मशहूर हो चुकी हैं।
मार्गरेट चोला के हर लुक की बात निराली है। आप इस तस्वीर को देखिए, सिर पर क्राउन, गोल्डन चेन और ठाठ से बैठी दादी क्या कमाल की दिख रही हैं। उनका ये रॉयल लुक व शाही अंदाज क्या खूब है। सिर्फ एक तस्वीर नहीं, इनकी कई तस्वीरें हैं जो कमाल की हैं।
आपके दिमाग में शायद ये बात भी चल रही हो कि मार्गरेट चोला को किसी ब्रांड ने ऐसा लुक दिया है। या किसी ने जबरन ऐसा किया है। मगर इस तरह के जजमेंट पर पहुंचने से पहले आपको उनकी ये तस्वीर देखनी चाहिए जिसमें वो खुलकर हंसती नजर आ रही हैं। मतलब कि दादी को भी ये रंगीला अंदाज भा रहा है।
मार्गरेट चोला के लुक में सिर्फ आलीशान चीजों को नहीं दिखाया गया है। बल्कि आप अगर तस्वीर के बैकग्राउंड को देखेंगे तो उसमें गांव का नजारा, मिट्टी, लकड़ी सबकुछ दिखता है। ये बातें भी मार्गरेट चोला के लुक को खास बनाने का काम कर रही हैं।
इतनी सारी तस्वीरों को देखने के बाद दिमाग ये बात आ रही होगी कि आखिर इस लुक को क्रिएट किसने किया है। इसकी पीछे मार्गरेट की पोती Diana Kaumba का हाथ है जो एक स्टाइलिस्ट हैं और न्यूयॉर्क में रहती हैं। डियाना कौम्बा अपने पिता की डेथ एनिवर्सरी पर गांव आई थी और उसी दौरान उसको ये आईडिया आया। डियाना मीडिया को बताती हैं कि वो अपने पिता के कारण ही फैशन की दुनिया में कदम रखी थीं क्योंकि, उन्होंने इस सपने को सच करने की ताकत दी थी।
Published on:
17 Nov 2024 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
