14 जुलाई 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Navratri Special DIY 2024 : कुछ इस तरह करें माता का स्वागत, घर को सजाएं इको-फ्रेंडली आइडियाज से

Navratri Special DIY 2024 : देवी दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा के साथ-साथ, अपने घर को सजाने के लिए ये सुझाव आपके लिए बेहद उपयोगी होंगे...

जयपुर

MEGHA ROY

Sep 26, 2024

Navratri Special DIY 2024: Welcome the Goddess with Eco-Friendly Decorations for a Sustainable Celebration
Navratri Special DIY 2024: Welcome the Goddess with Eco-Friendly Decorations for a Sustainable Celebration

Navratri Special DIY 2024 :दुर्गा पूजा एक ऐसा समय है जब भक्त देवी की आराधना में लीन होते हैं। लेकिन इस उत्सव की चमक-दमक के अलावा, घर की सजावट भी इस महोत्सव का एक महत्वपूर्ण पहलू है। इस वर्ष, आप अपने घर को सजाने के लिए कुछ इको-फ्रेंडली आइडियाज पर ध्यान दे सकते हैं, जो न केवल आपकी सजावट को खूबसूरत बनाएंगे, बल्कि पर्यावरण के प्रति आपकी जागरूकता भी दर्शाएंगे।

दुर्गा पूजा सजावट का महत्व | Durga Puja Home Decoration Ideas

भारत में त्योहारों का आयोजन संस्कृति, परंपरा और कला का प्रदर्शन होता है। यह देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय को दर्शाता है, और दुर्गा पूजा के दौरान अपने घर को सजाना इस महोत्सव का एक अहम हिस्सा है। दुर्गा पूजा सजावट न केवल घर को सजा देती है, बल्कि यह देवी के प्रति आशीर्वाद मांगने और उनकी उपस्थिति को आमंत्रित करने का एक तरीका भी है।

Navratri Special DIY 2024 :इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा सजावट के आइडिया

इस दुर्गा पूजा, आप इन सजावट आइडिया से अपने घर को आकर्षक बना सकते हैं

इको-फ्रेंडली मूर्तियां चुनें

दुर्गा पूजा में खूबसूरत मूर्तियां हमेशा आकर्षण का केंद्र होती हैं। आप पारंपरिक मिट्टी की मूर्तियां चुन सकते हैं, जो नॉन-टॉक्सिक रंगों से रंगी होती हैं। यह न केवल आपके घर को सजाता है, बल्कि वाटर Bodies को प्रदूषित भी नहीं करता।

Read also : Navratri Vrat 2024: नवरात्र व्रत के 9 दिन क्या फलाहार करे क्या नहीं , जनिये पूरी जानकारी

दीपों और मोमबत्तियों से रोशनी करें

दीपक और मोमबत्तियां सजावट के लिए सबसे इफेक्टिव और भी अलग अलग तरीके के आइटम्स हैं। मिट्टी के दीये या सोया मोमबत्ती का उपयोग करें, जो न केवल देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी होते हैं।

मेन गेट और दीवार सजावट

अपने घर के मैन गेट को कपड़े, कागज, नेचुरल फाइबर या आइटम से बने चीजें उपयोग योग्य कर सकते है और लाइटनिंग से सजाएं। यह आपके घर को रंग और उत्सव का अहसास दिलाएगा।

Read Also : Durga Puja Outfit Ideas: नवरात्रि के नौ दिन ऐसे सजे-संवरे, हर दिन दिखेंगी एकदम झक्कास

रंगोली बनाएं

रंगोली बनाना एक पुरानी परंपरा है। आप फूलों की पंखुड़ियां, रंगीन चावल, दालें और नेचुरल रंगों जैसे हल्दी और चुकंदर का उपयोग कर के एक सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल रंगोली बना सकते हैं।

फूलों की सजावट

फूलों की सजावट एक क्लासिक तरीका है जो आपके घर को खूबसूरत और सुगंधित बना देती है। मौसमी फूलों का उपयोग करें, जैसे कि गेंदे के फूलों से बने गहनों से सजावट करें, जो उत्सव का माहौल बढ़ाते हैं।

पौधों को सजावट में शामिल करें

पौधे आपके घर की सजावट में हरियाली जोड़ने का एक बेहतरीन तरीका हैं। आप सिरेमिक बर्तनों का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके घर की सजावट को और अधिक आकर्षक बनाएंगे।

आप इस  नवरात्रि को न केवल उत्सव के रूप में मनाएंगे, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी निभाएंगे।