नई दिल्ली। Post Covid Anxiety: कोरोना महामारी जिसने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। लाखों लोगों को बेघर कर दिया है। बेरोजगारी का कारण भी बना। और न जाने कितने मासूम बच्चें अनाथ हो गए। इस महामारी ने सबकी लाइफ में एक नए प्रकार की समस्याएं को खड़ा किया है। जिससे उबर पाने में अभी भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इस महामारी और लॉकडाउन का दौर हमारे लिए सबसे मुश्किल दौर में एक रहा है।
कोविड जैसी महामारी ठीक होने के बाद भी कुछ लक्षणों को साथ छोड़ जाती है। जैसे कि नींद में कमी महसूस करना, सही से न सो पाना, बॉडी में दर्द का होना, टेंशन,एंग्जायटी फील होते रहना आदि। ये सारे लक्षण पोस्ट कोविड पेशेंट्स में देखने को मिल रहे हैं।
बहुत सारे विशेषज्ञ भी इस बात को मानते हैं कि कोविड के मरीजों को ठीक हो जाने के बाद, कई बार उनको मानसिक तनाव भी हो जाता है। कोरोना के चलते हमें इसको भी हराना है। सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी रखना है। और एक-दूसरे की मदद भी करते रहना है। तभी हम सब इस सिचुएशन से उबर पाएंगे।