30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Covid Anxiety: यदि आप भी कोविड-19 के बाद स्ट्रेस या एंजाइटी से परेशान हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं

Post Covid Anxiety: कोरोना से ठीक होने के बाद बहुत सारे लोगों में पोस्ट कोविड एंजाइटी की समस्या देखने को मिली है। लोगों के मन में एक डर सा बन गया है उनमें चिंताएं, अकेलापन जैसी चीजें शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 28 Aug 2021, 12:33 PM IST

Post Covid Anxiety

Post Covid Anxiety

नई दिल्ली। Post Covid Anxiety: कोरोना महामारी जिसने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया। लाखों लोगों को बेघर कर दिया। बेरोजगारी का कारण भी बना। न जाने कितने मासूम बच्चें अनाथ हो गए। इस महामारी ने सबकी लाइफ में एक नए प्रकार की समस्याएं को खड़ा किया है। जिससे उबर पाने में अभी भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इस महामारी और लॉकडाउन का दौर हमारे लिए सबसे मुश्किल दौर में एक रहा है।
कोविड जैसी महामारी ठीक होने के बाद भी कुछ लक्षणों को साथ छोड़ जाती है। जैसे कि नींद में कमी महसूस करना, सही से न सो पाना, बॉडी में दर्द का होना, टेंशन,एंग्जायटी फील होते रहना आदि। ये सारे लक्षण पोस्ट कोविड पेशेंट्स में देखने को मिल रहे हैं।
बहुत सारे विशेषज्ञ भी इस बात को मानते हैं कि कोविड पेशेंट्स को ठीक हो जाने के बाद, कई बार उनको मानसिक तनाव भी हो जाता है। कोरोना के चलते हमें इसको भी हराना है। सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी रखना है। और एक-दूसरे की मदद भी करते रहना है। तभी हम सब इस सिचुएशन से उबर पाएंगे।

अपनी समस्याएं शेयर करते रहें
लॉकडाउन जैसी गंभीर सिचुएशन में घर से निकलना मुश्किल का काम हो जाता है। ऐसे में खुद को अकेला न समझें। अपने परिजनों या दोस्तों से बात करते रहें। उनसे अपनी समस्याओं को साझा करते रहें। वो किसी न किसी प्रकार की हेल्प जरूर करेंगे। इसलिए खुद को अकेला समझने से अच्छा है, अपनी बात खास लोगों को जरूर बताएं।

खुद को बिजी रखने की कोशिश करें
खाली बैठने से कई बार ज्यादा तनाव हो जाता है। इसलिए खुद को कहीं न कहीं बिजी जरूर रखें ताकि आपका मन लगा रहे। आप अपना पसंदीदा काम भी कर सकते हैं। जैसे कि डांस करना या सीखना, गाने सुनना, आर्टिकल्स पढ़ना और अपने विचार रखना आदि। ये सब करने से आप तनाव से दूर भी रहेंगे और आपकी स्किल्स भी अच्छी हो जाएगी।

अपने आप को गलत न समझें
कोविड से उबरने वाले पेशेंट्स में कई बार गुस्साहट या चिड़चिड़ाहट जैसी समस्या देखने को मिलती है। वे हर चीज में खुद को गलत मान लेते हैं। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। गलतियां सबसे ही होती हैं। और उनको सुधारा भी जा सकता है। इसलिए चिंता करना या सोंचना गलत है। टेंशन फ्री रहे, बॉडी को कुछ दिन आराम दें क्योंकि कोविड के दौरान शरीर में दर्द रहता है। इसलिए अपने आप पर विश्वास रखें।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में एंग्जायटी का शिकार होने से कैसे बचें