31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramadan Mubarak 2021: इन मैसेजेज के जरिए आप भी दे सकते हैं रमजान की मुबारकबाद

Ramadan Mubarak 2021: आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को रमजान के ये मैसेज भेज कर रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 13 Apr 2021, 10:59 PM IST

ramadan_mubarak_2021_wishes_images_quotes_messages_shayari.jpg

Ramadan Mubarak 2021: इस्लाम धर्म में सबसे पाक (पवित्र) माने जाना वाला महीना रमजान का महिना शुरु होने जा रहा है। 13 अप्रैल को चांद दिखाई देने के बाद 14 अप्रैल को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को मोबाइल तथा सोशल मीडिया के जरिए रमजान के ये मैसेज भेज कर रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं।

यह भी पढें: मोहसिन रजा ने रमजान के पाक महीने में दिया पाक संदेश, इबादत के साथ करें ये काम

कितनी जल्दी ये अरमान गुजर जाता है
प्यास लगती नहीं इफ्तार गुजर जाता है
हम सब गुनाहगारों की मग़फिरत करे अल्लाह
इबादत होती नहीं और रमज़ान गुजर जाता है!

खुशियां नसीब हों, जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का-मदीना की ज़ियारत नसीब हो
आप सभी को रमज़ान मुबारक!

यह भी पढें: नवरात्र व रमजान पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, कोरोना वायरस गाइडलाइन का पालन कराएं अफसर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ये सुबह जितनी खूबसूरत है,
उतना ही खूबसूरत आपका हर एक पल हो
जितनी भी खुशियां आपके पास आज हैं
उससे भी ज्यादा वो आपके पास कल हों रमजान मुबारक!

रमजान में हो जाएं सबकी मुराद पूरी
मिले सबको ढेरों खुशियां
और ना रहे कोई तमन्ना अधूरी
रमजान मुबारक!

यह भी पढें: लॉकडाउन में रमजान, हर घर भिजवाया महीने भर का राशन

ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना
खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना
जब वो देखे बाहर आकर तो
उनको मेरी तरफ से मुबारक हो रमजान कहना!

फूलों को बहार मुबारक
किसानों को खलिहान मुबारक
परिंदों को उड़ान मुबारक
चांद को सितारे मुबारक
आप सभी को रमजान मुबारक!

आसमान पे नया चांद है आया
सारा आलम खुशी से जगमगाया
हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी
सज रही हैं दुआओं की सवारी
पूरे हों आपके दिल के सभी अरमान
मुबारक हो आप सब को प्यारा रमजान!

मेरी इच्छा है कि रमजान की भावना
आपके दिल को सुकून दे और
आपको सच्चाई और झूठ, या सही
और गलत के बीच न्याय करने में मदद करें
आपको रमजान मुबारक!

गुनाहों से खुद को पाक करना
हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि
रमज़ान के महीने में हमें भी दुआ में याद रखना!