30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनि की वक्री चाल से 4 राशियों का करियर सोने की तरह चमकने के रहेंगे आसार!

Shani Vakri 2022: जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होगी उन्हें शनि की ये चाल सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 May 2022, 4:59 PM IST

shani dev, shani vakri 2022, shani retrograde 2022, Saturn retrograde 2022, shani transit 2022,

शनि की वक्री चाल से 4 राशियों का करियर सोने की तरह चमकने के रहेंगे आसार!

5 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि के वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए शनि की ये चाल शुभ फलदायी साबित होगी तो किसी के लिए अशुभ साबित होगी। जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होगी उन्हें शनि की ये चाल सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी। लेकिन यहां आप जानेंगे उन राशियों के बारे में जिनके लिए शनि की वक्री चाल विशेष लाभ देने वाली साबित होगी।

कुंभ राशि: करियर की दृष्टि से ये चाल आपके लिए शुभ साबित होगी। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के विशेष अवसर मिलेंगे। करियर में उन्नति होगी। अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से कमाई हो सकती है। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से अच्छा पैसा बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: करियर के लिहाज से ये अवधि आपके लिए शानदार साबित होगी। शनि की कृपा से कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। मेहनत का उचित फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

मेष राशि: आय में अच्छी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। इस अवधि में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। शनि देव की कृपा से इस अवधि में आपको करियर में आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: 17 मई से 3 राशि वालों के खुलेंगे भाग, मंगल का मीन में गोचर दिलाएगा अपार सफलता