31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

lifestyle में ये छोटा सा बदलाव दूर कर सकता है लंबे समय से चली आ रही ये परेशानी

- जीवन में एक बदलाव जो आपके स्वास्थ्य का रखेगा विशेष ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 Jun 2023, 3:22 PM IST

lifestyle_change.jpg

गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली (LifeStyle) के चलते एसिडिटी एक आम समस्या हो गई है। गर्मी के दिनों में यह परेशानी बढ़ जाती है। अगर किसी को लंबे समय से एसिडिटी है तो कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको आराम मिलेगा।

इन उपायों को आजमाएं-
दूध की चाय न पीएं। हर्बल या काली चाय ही नींबू के साथ पीएं। रोज एक नारियल पानी पीएं।

चोकर सहित आटे की रोटी खाएं। इसमें मोटे अनाज मिलवा सकते हैं। अजवायन को पानी में उबालकर और ठंडा होने पर छानकर पीएं। अजवायन को तवे पर भूनकर काले नमक के साथ बीच-बीच में लेते हैं। इलायची मुंह में रखकर चूसते रहें। जीरे को पानी में उबालकर पी सकते हैं। भोजन के बाद गुड़ का एक टुकडा खाएं। एसिडिटी बढ़ाने वाली चीजों से दूर रहें।

ये न करें
खाना चबाकर ही खाएं,जल्दी-जल्दी न खाएं। छोटे निवाले लें। खाने के बीच में पानी नहीं पिएं। बाहर का भोजन या फास्ट फूड से बचने के साथ ही खाली पेट फल-जूस न लें। तनाव भी एसिडिटी का कारण है। भोजन के बीच लंबा अंतराल न रखें।

इसके अलावा ये भी तरीके है खास - छोटे-छोटे मील्स
एक छोटा सा लाइफस्टाइल चेंज जो आपको बहुत अधिक लाभ देगा, वह यह है कि कुछ लोग लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं और फिर हैवी मील लेते हैं, जिसके कारण उन्हें एसिडिटी की समस्या होती है। इसलिए, अपनी एसिडिटी की समस्या को नियंत्रण में रखने के लिए आप हर दो-तीन घंटे में स्मॉल मील्स लें। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि कम से कम सोने से 3 घंटे पहले अपना डिनर कर लें।

एक्टिव लाइफस्टाइल रखें
आज के समय में अधिकतर लोग दिनभर बैठकर ही काम करते हैं, जिसके कारण उनका खाना ठीक ढंग से नहीं पच पाता है और उन्हें एसिडिटी, अपच, पेट में दर्द जैसी समस्याएं होती है। एक्टिव लाइफस्टाइल आपके वजन को नियंत्रित करने में भी मददगार है। अधिक वजन या मोटापे से एसिडिटी होने का खतरा अधिक होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पेट के चारों ओर अतिरिक्त वजन पेट पर दबाव डालता है, जिससे फूड कंटेंट को आपके अन्नप्रणाली में ऊपर की ओर धकेलता है। इसलिए, एसिडिटी, जीईआरडी और हार्टबर्न को रोकने के लिए एक हेल्दी वेट बनाए रखें।