For a good sleep cycle, change your habits : जब आपके मोबाइल फोन की बैटरी लो हो जाती है तब आप बिना किसी देर के उसे चार्जिंग में लगा देते हैं। ठीक उसी तरह जब दिन भर की भाग दौड़ से आप थक जाएं और आपके शरीर की बैटरी लो हो जाए, आपमें बिलकुल एनर्जी नहीं बची रहे तो अपनी बॉडी को रिचार्ज करने के लिए नींद लें। नींद मेन्टल, फिजिकल और इमोशनल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। अक्सर हममें से कई लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे देर रात तक मोबाइल फोन /टीवी देखना, दफ्तर का काम करना, किसी टेंशन या स्ट्रेस के कारण नींद नहीं आना, दोस्तों- रिश्तेदारों से देर रात चैटिंग करना आदि। अगर आप भी रात को किसी कारण से सुखद नींद नहीं ले पाते हैं तो अपनी लाइफ में कुछ आदतें ऐसी शामिल करें जिससे आप बेहतर नींद ले सकें।