25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / Sobhita Dhulipala Bridal Look : खादी साड़ी में परंपरा की झलक और गोल्ड ज्वेलरी का जलवा

Sobhita Dhulipala Bridal Look : खादी साड़ी में परंपरा की झलक और गोल्ड ज्वेलरी का जलवा

Sobhita Dhulipala Bridal Look : अपनी शादी के दिन, सोभिता ने पारंपरिक साड़ियों को चुना, जिसमें उनका पहला लुक शानदार सुनहरे रेशमी साड़ी में था, जबकि दूसरे लुक में उन्होंने सफेद और लाल पारंपरिक साड़ी पहनी, जिसने उन्हें अद्भुत खूबसूरत और परिपूर्ण दुल्हन बना दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 10 Dec 2024, 4:20 PM IST

Sobhita Dhulipala Bridal Look

Sobhita Dhulipala Bridal Look

Sobhita Dhulipala Bridal Look : हाल ही में अभिनेत्री सोभिता धुलिपाला(Sobhita Dhulipala) ने अभिनेता नागा चैतन्य के साथ साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की। इस भव्य समारोह में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अपनी शादी के दूसरे लुक में सोभिता (Sobhita Dhulipala) ने सफेद और लाल रंग की पारंपरिक खादी साड़ी पहनी, जो उनके आंध्र प्रदेश के पोंडुरू गांव की कारीगरी को दर्शाती है।

Sobhita Dhulipala Bridal Look : साड़ी में झलकती भारतीय परंपरा

सोभिता (Sobhita Dhulipala) की यह साड़ी बेहद खास थी। इसे पारंपरिक तरीके से ड्रेप किया गया था और साड़ी की साफ-सुथरी प्लीट्स उनकी खूबसूरती को और निखार रही थीं। सफेद और लाल रंग की यह साड़ी उनकी जड़ों से जुड़ी हुई थी, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा।

Sobhita Dhulipala Bridal Look : गोल्ड ज्वेलरी से पूरा किया लुक

अपने इस लुक को सोभिता (Sobhita Dhulipala) ने पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया। उन्होंने भारी सोने के नेकलेस, माथा पट्टी, नथ और झुमके पहने। उनके गहने दक्षिण भारत की मंदिर शैली के आभूषणों की याद दिलाते हैं, जो उनके लुक को शाही बना रहे थे।

सादगी में बसा था मेकअप

सोभिता ने अपने मेकअप को भी बेहद क्लासिक और सॉफ्ट रखा। उन्होंने आंखों पर काजल, लाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल किया और न्यूड ब्राउन लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया। बालों को पारंपरिक बन में बांधकर उसमें गजरा सजाया गया, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था।

यह भी पढ़ें : Sobhita Dhulipala की साड़ी ने बटोरी सुर्खियां, कीमत और डिज़ाइन कर देंगे हैरान

परंपरा और आधुनिकता का संगम

सोभिता की शादी का हर लुक पारंपरिक भारतीय परिधानों से सजा था। उन्होंने शादी में भारी लहंगे के बजाय साड़ी को चुना और अपनी संस्कृति व परंपरा को गर्व से अपनाया। उनके इन लुक्स ने फैशन जगत में एक नई मिसाल कायम की है।

फैन्स कर रहे हैं अगले लुक का इंतजार

सोभिता धुलिपाला की यह शादी सिर्फ एक व्यक्तिगत खुशी नहीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक पहनावे का जश्न भी थी। उनकी यह अनूठी शैली फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब उनके प्रशंसक उनके अगले फैशन लुक्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।