7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Workouts For Women: 40 के बाद भी रहेंगी स्लिम और अट्रैक्टिव, ये 5 एक्सरसाइज हैं रामबाण

Workouts For Women: उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस की अहमियत और बढ़ जाती है, इन 5 एक्सरसाइज से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकती हैं और हमेशा तरोताजा महसूस करेंगी।

3 min read
Google source verification
Workouts For Women

Workouts For Women

Workouts For Women: 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। जब उम्र बढ़ती हैं तो सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। महिलायें अक्सर घरेलू जिम्मेदारियों के चलते अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। 40 के बाद शरीर की हड्डियां, मांसपेशियां और हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिसे फिट रखना और भी जरूरी हो जाती है।

अगर आप भी इस उम्र में स्वस्थ और फिट रहना चाहती हैं तो ये 5 एक्सरसाइज आपको मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं, कैसे आप इन एक्सरसाइज (Workouts For Women) को अपनी दिनचर्या में शामिल करके सेहतमंद और फिट रह सकती हैं।

Workouts For Women: 1. वॉक करें (Take A Walk)

    जब बात फिटनेस की हो तो वॉक हमेशा पहले नंबर पर आती है। आपकी फिटनेस जर्नी की शुरुआत वॉक से होनी चाहिए। सिर्फ 30 से 60 मिनट की वॉक न केवल आपके दिल और फेफड़ों को बेहतर बनाती हैं, बल्कि आपके मूड को भी पुरे दिन अच्छा रखती हैं। सुबह की ताजी हवा में वॉक करना आपके शरीर को ऑक्सीजन और मन को तरोताजा रखता हैं।

    कैसे फायदेमंद है वॉक

    दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है।

    वजन कंट्रोल में रखता है।

    ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित करता है।

    तनाव को कम करता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में योग के लाभ और किन योगासनों से मिलता है अधिक फायदा

    2. साइक्लिंग करें (Go Cycling)

      अगर आप अपने रूटीन में थोड़ा फन जोड़ना चाहती हैं, तो साइक्लिंग सबसे बढ़िया विकल्प है। यह एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद करती है और हृदय व मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।

      साइक्लिंग के फायदे:

      दिल और फेफड़ों को हेल्दी रखता है।

      पेट और थाई की चर्बी घटाता है।

      जोड़ों को लचीला बनाता है।

      मूड को बेहतर करता है।

      3. प्लैंक करें (Do Plank)

        पेट और कमर की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए प्लैंक एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। यह शरीर के संतुलन और मांसपेशियों को मजबूत करता है। अगर आपको लंबे समय तक बैठने के कारण कमर दर्द की समस्या है, तो प्लैंक इसे कम करने में मदद करता हैं।

        प्लैंक के फायदे:

        पूरे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

        शरीर का पोस्चर सही करता है।

        मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

        वजन घटाने में मदद करता है।

        यह भी पढ़ें: क्या प्रदूषण के दौरान सुबह-शाम दौड़ने या टहलने जाना चाहिए? जानिए डॉक्टर और वेलनेस कोच की सलाह

        4. स्क्वैट्स करें (Do Squats)

          अगर आप अपने पैरों और हिप्स को टोन करना चाहती हैं, तो स्क्वैट्स एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक्सरसाइज आपके शरीर को लचीला बनाती है और मांसपेशियों को मजबूत करती है।

          स्क्वैट्स के फायदे:

          तेजी से फैट बर्न करता है।

          मांसपेशियों को टोन करता है।

          शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है।

          मानसिक तनाव को कम करता है।

          संबंधित खबरें

          5. जुंबा डांस करें (Do Zumba Dance)

            अगर एक्सरसाइज बोरिंग लगती है, तो जुंबा डांस के साथ इसे मजेदार बनाएं। यह न केवल शरीर को टोन करता है, बल्कि आपको मानसिक रूप से भी फ्रेश महसूस कराता है।

            जुंबा डांस के फायदे:

            पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है।

            कैलोरी तेजी से बर्न करता है।

            ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ाता है।

            तनाव और मूड स्विंग्स को कम करता है।