7 December 2025,

Sunday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Namaskar Benefits: सूर्य नमस्कार करने से मिलते हैं ये 12 फायदे, सिर से लेकर पैर तक Fit रखने में कारगर

Surya Namaskar Benefits: सूर्य नमस्कार करने से शरीर के अलग-अलग अंगों को लाभ मिलता है। जब आप इसके अलग-अलग आसनों को करते हैं तो इससे 12 अलग-अलग फायदा भी मिलता है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Mar 17, 2025

Surya Namaskar Benefits

Surya Namaskar Benefits

Surya Namaskar Benefits: सूर्य नमस्कार सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे आप बिना किसी उपकरण की सहायता से कर सकते है। आपको बता दें, हमारे शरीर में एक खास ऊर्जा केंद्र होता है, जिसे सौर जाल कहते है। यह पेट के पास स्थित होता है, जिसे सूर्य की ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से एनर्जी सेंटर मजबूत होता है, जिससे हमारे सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी में सुधार होता है।

हालांकि, बहुत से लोगों को इसके 12 स्टेप्स के बारे में जानकारी नहीं होती और वे इसके सेहत लाभ से अनजान रहते हैं। आइए जानते हैं, सूर्य नमस्कार करने से होने वाले 12 अलग-अलग फायदे के बारे में…

1. प्राणासन (प्रार्थना मुद्रा) से होने वाले फायदे

    सूर्य नमस्कार में सबसे पहले प्राणासन को किया जाता है। यह आसन मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव व चिंता को कम करने में मदद करता है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और शरीर में संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। साथ ही यह आसन ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें:अनियमित पीरियड्स, मोटापा, सिरदर्द… डॉक्टर ने बताए पीसीओएस के लिए योग

    2. हस्त उत्तानासन के फायदे

      यह आसन शरीर की मांसपेशियों को टोन करता है और पेट की मांसपेशियों को खिंचाव देता है। यह न केवल पेट के निचले हिस्से को मजबूती देता है, बल्कि एड़ी से लेकर उंगलियों के सिरे तक पूरे शरीर की एक्सरसाइज करता है।

      3. हस्तपादासन के फायदे

        यह आसन हैमस्ट्रिंग, पैरों, कंधों और बाहों की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। इससे पीठ दर्द और कंधे की जकड़न से राहत मिलती है। नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है।

        4. अश्व संचालनासन के फायदे

          अश्व संचालनासन करने के कई सारे फायदे होते है। यह आसन पैरों और रीढ़ की हड्डी की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और अपच व कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

          5. पर्वतासन के फायदे

            यह आसन मन को शांति प्रदान करता है और शरीर की चर्बी को कम करने में सहायक है। यह मांसपेशियों के दर्द को दूर करता है, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और फेफड़ों को मजबूती देता है।

            यह भी पढ़ें:ब्रेकअप के बाद एंग्जायटी और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, तो इन योगासनों से पाएं राहत

            6. अष्टांग नमस्कार के फायदे

              अष्टांग नमस्कार सूर्य नमस्कार का छठा आसन होता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाता है। यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इस एक आसन से शरीर के आठ अंगों को लाभ मिलता है।

              7. भुजंगासन के फायदे

                यह आसन शरीर का लचीलापन बढ़ाने के साथ मूड को बेहतर बनाता है। यह कंधों, छाती, पीठ और पैरों की मांसपेशियों को फैलाता है और तनाव व थकान को दूर करता है। इस आसन के करने से हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। भुजंगासन वजन घटाने के लिए भी यह फायदेमंद होते है।

                8. अधोमुख श्वानासन के फायदे

                  अधोमुख श्वानासनके करने से सर से लेकर पांव तक कई सारे फायदे होते है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और उसमें रक्त संचार को सुधारता है। महिलाओं को मेनोपॉज के लक्षणों से निपटने में यह आसन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

                  9. दंडासन करने के फायदे

                    यह आसन कंधों और छाती को मजबूत बनाता है और शरीर की मुद्रा को सुधारने में भी लाभकारी होते है। दंडासन को करने से पीठ की मांसपेशियों को आराम मिलता है। इस योगासन ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ाता है।

                    10. हस्तपादासन के फायदे

                      यह योगासन नींद न आने की बीमारी को दूर करने, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से राहत देने और सिरदर्द व चिंता को कम करने के लिए बेस्ट माना जाता है।

                      11. हस्त उत्तानासन फायदे

                        शरीर की थकान को दूर करने के लिए हस्त उत्तानासन बेस्ट माना जाता है। यह शरीर की थकान को दूर करता है और अस्थमा, पीठ दर्द व थकान जैसी समस्याओं में राहत देता है। यह पाचन को सुधारता है और छाती के विस्तार के कारण शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है।

                        12. ताड़ासन के फायदे

                          ताड़ासन, सूर्य नमस्कार का सबसे बेस्ट पोजीशन होता है। यह आसन जांघों, घुटनों और टखनों को मजबूत करता है। इसके नियमित अभ्यास से इमोशनल बैलेंस कंट्रोल में रहता है और कूल्हों व पेट की मांसपेशियां को टोन करती है।