
Happy Teddy Day 2023: दोस्ती का नाम है टेडी बियर
Happy Teddy Day 2023 : देखते ही देखते वैलेंटाइन डे के तीन दिन बीत गए। रोज डे के बाद प्रपोज डे और फिर चॉकलेट डे, इन तीनो के बाद आज फरवरी 10 को आया है टेडी डे। वैलेंटाइन वीक के बाकी दिनों की तरह ही यह दिन भी प्यार के नाम है। इस दिन चाहने वाले एक दूसरे को गिफ्ट में टेडी बियर का सॉफ्ट टॉय देते हैं। मार्केट में इन दिनों कई नए तरह के टेडी बियर मिलते हैं जो साइज और फैब्रिक में अलग होते हैं। इसके अलावा बैटरी ऑपरेटेड भी मिलते हैं। वैलेंटाइन वीक के दौरान टेडी बियर की काफी डिमांड होती है।
क्या है टेडी : टेडी एक स्टफ्ड टॉय है जो प्यार, सहानुभूति और दोस्ती का प्रतीक है। अक्सर फिल्मों में टेडी बियर को हीरोइन के दिल के आईने की तरह बताया गया है। एक ऐसा आईना जिससे वो बिना हिचकिचाहट सब शेयर करती है। बॉलीवुड की फिल्मों के अलावा टेलीविज़न पर भी टेडी बियर को जगह मिली है। इनमे टेडी बियर का करैक्टर एक प्यारे दोस्त का है।
Mr. Bean and Teddy: पॉपुलर ब्रिटिश सिटकॉम मिस्टर बीन में भी स्टफ्ड टॉय टेडी को खूबसूरती से पेश किया है। इसमें मिस्टर बीन नाम के कैरेक्टर के पास एक टेडी बेयर होता है। गहरे भूरे रंग का टेडी बेयर उनका सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। हालांकि वो टेडी एक स्टफ्ड टॉय है पर मिस्टर बीन का व्यवहार उसके साथ वैसा ही है जैसा किसी जीवित दोस्त के साथ हो।
Winnie the Pooh: विन्नी द पूह एक बहुत ही पॉपुलर कार्टून है। यह कार्टून सबसे पहले एक किताब में इंट्रोड्यूस गया था। इसके बाद इसके कार्टून फिल्म भी बने। पूह नाम के टेडी बियर का यह कार्टून एक ऐसा कैरेक्टर है जो भोला और कम बुद्धिमान है, लेकिन साथ ही वह बहुत मिलनसार विचारशील और दृढ़ भी है। पूह सबकी मदद करता है और बहुत क्रिएटिव है।
छोटे नाक और बड़ी आँखों वाला यह स्टफ्ड टॉय लड़कियों को भी बहुत पसंद आता है। अकसर वे टेडी को अपना सबसे प्यारा दोस्त मानतीं है। वो दोस्त जो उनकी हर बात चुप चाप सुनता है। ना नसीहत देता है और ना ही जज करता है। आप भी किसी अपने को टेडी बियर के रूप में एक ऐसा दोस्त दे सकते हैं जो उनके दिल के बहुत करीब हो और उनका हर एहसास जानता हो।
Updated on:
10 Feb 2023, 12:59 AM IST
Published on:
10 Feb 2023, 12:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.