14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदुर नीति: इन 3 लोगों को दिया हुआ पैसा नहीं मिलता कभी वापस

Vidur Niti: महाभारत के केंद्रीय पात्रों में से महात्मा विदुर कौरवों और पांडवों दोनों के चाचा थे। महात्मा विदुर को ज्ञानी, साहसी, धार्मिक और सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी नीतियों के द्वारा महाभारत युद्ध को रोकने की भी कोशिश की थी परंतु वे इसमें असफल रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 12 May 2022, 11:47 AM IST

vidura niti lesson, mahatma vidur kaun the, vidur niti for success in hindi, moneycontrol, financial management, विदुर नीति, महात्मा विदुर, महात्मा विदुर के विचार, महात्मा विदुर नीति, विदुर नीति के अनमोल वचन, money lending, lazy people, faithless person, greedy people,

विदुर नीति: इन 3 लोगों को दिया हुआ पैसा नहीं मिलता कभी वापस

आज के समाज में महात्मा विदुर की नीतियां बहुत महत्व रखती हैं। महात्मा विदुर हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री एवं कौरवों और पांडवों के चाचा थे। महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों द्वारा जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं से लड़ने के लिए मार्गदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने धन, जिसे जीवन का एक आवश्यक तत्व माना जाता है, उसके बारे में भी बहुत महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। महात्मा विदुर ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है, जिन्हें कभी धन नहीं देना चाहिए वरना इससे आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं विदुर जी ने किन 3 लोगों के बारे में बताया है...

1. विश्वासहीन व्यक्ति को
महात्मा विदुर कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर आपको भरोसा ना हो उसे कभी भी अपना धन नहीं देना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग आपको अपनी बातों के झांसे में फंसा कर पहले तो आपका पैसा ले लेते हैं और फिर धन मिलते ही रफूचक्कर हो जाते हैं। इसलिए यदि कोई इंसान विश्वास के योग्य नहीं है तो उसे कभी भी अपना पैसा ना दें, नहीं तो आपको ही भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और ऐसे लोग आपका पैसा आसानी से वापस भी नहीं देते हैं।

2. आलसी मनुष्य को
विदुर नीति के अनुसार, ऐसे लोग को खुद से कोई काम न करके बाद दूसरों पर आश्रित रहना पसन्द करते हैं, महात्मा विदुर ने ऐसे आलसी लोगों को भी पैसा उधार न देने की सलाह दी है। क्योंकि ये व्यक्ति बड़ेबड़े सपने देखते हैं और धन कमाने की चाह तो रखते हैं, लेकिन कभी खुद से मेहनत करके उन कार्यों को पूरा नहीं करना चाहते। ये लोग अपने आलसीपन के कारण काम करके धन अर्जित नहीं कर पाते और हमेशा गरीबी में ही जीवनयापन करते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे आलसी लोगों गलती से भी अपना पैसा न दें क्योंकि इन लोगों से आपका उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना नहीं होती।

3. लालची और गलत कार्यों में लिप्त व्यक्ति
विदुर जी कहते हैं कि जो इंसान लोभी होता है उसका ध्यान हमेशा दूसरों की चीजों और पैसे पर ही लगा रहता है। इसलिए इन लालची लोगों को कभी पैसा उधार नहीं देना चाहिए क्योंकि एक बार आप इनकी मदद करते हैं, तो ये बार-बार आपसे धन की इच्छा रखेंगे और मौका मिलते ही उसे हड़प लेंगे। वहीं विदुर नीति के अनुसार जो लोग गलत कार्य करके धन कमाते हैं, उन्हें भी कभी अपना पैसा उधार नहीं देना चाहिए क्योंकि ये लोग आपके पैसों को गलत कार्यों में लगाकर आपको भी फंसा सकते हैं और आपको फिर अपना धन भी वापस नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सुख-सौभाग्य में वृद्धि करता है शुक्र प्रदोष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत कथा