Live

Nayyi Navelli & Prahaar Movie Release & Reviews LIVE: मुंबई में 18 साल पहले 26/11 आतंकी हमला हुआ था। जिसमे आतंकी अजमल कसाब (Ajmal Kasab) इकलौता आतंकी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था। उसे कैसे फांसी की सजा दिलाने के लिए वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) ने क्या कानूनी लड़ाई लड़ी थी और कैसे संघर्ष किया था? ये फिल्म में दिखाया गया है। इसी के साथ यामी गौतम की फिल्म नई नवेली भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म हॉरर-कॉमेडी है। फिल्म की कहानी में मेरठ में एक संस्कारी, खूबसूरत और सीधी-सादी लड़की ब्याह कर आती है। घर में नई बहू के आने से खुशियों का माहौल होता है, लेकिन जल्द ही घर के भीतर अजीबोगरीब और रूह कंपा देने वाले वाकये शुरू हो जाते हैं। अजीब व्यवहार और भाभी के चेहरे के बदलते भाव देखकर देवर के मन में यह खौफ पैदा करते हैं कि घर की बहू कोई साधारण इंसान नहीं, बल्कि एक ‘डायन’ है।
2026-10-16 08:21:34 am
फिल्म प्रहार के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आए लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। वहीं, एक क्रिटिक्स ने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं, जिसमें लिखा है प्रहार में राजकुमार राव ने दमदार अभिनय किया है, लेकिन उनके आसपास की फिल्म उनकी तीव्रता से मेल खाने के लिए संघर्ष करती है और आखिर में कमजोर लगती है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "प्रहार' 26/11 के मुंबई हमलों को #उज्ज्वलनिकम के नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन फिल्म कहीं भी अपनी पकड़ नहीं बना पाई। यह एक दमदार लीगल और पर्सनल ड्रामा हो सकता था, पर ऐसा हुआ नहीं, काफी लंबी, असंतुलित और भावनात्मक रूप से निराशाजनक लगी है फिल्म।"
2026-10-16 08:13:59 am
उज्जवल निकम ने बताया फिल्म प्रहार नहीं है उनकी बायोपिक: वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम ने साफ किया है कि राजकुमार राव स्टारर फिल्म उनकी बायोपिक नहीं है, बल्कि यह एक कोर्टरूम ड्रामा है जो 26/11 मुंबई हमलों के दौरान जिंदा पकड़े गए अकेले आतंकवादी अजमल कसाब के ट्रायल पर फोकस है। अभिनेता राजकुमार राव ने इस फिल्म में उज्जवल निकम का रोल निभाया है, जिसे अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, अभिनेता ललित प्रभाकर ने अजमल कसाब का किरदार निभाया है।